*कोटरा पुलिस ने 1.5 घन्टे के अन्दर दो युवतियों को बरामद कर परिवारजनों को सौंपा.
****************************************
संवाददाता कोटरा
आज देर शाम नगर से अचानक गयाब हुई दो युवतियों को कोटरा थाना पुलिस ने महज डेढ़ घंटे के अंदर मोबाईल लोकेशन के आधार पर विविध कर्यवाही करते हुए बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया. उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना कोटरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति सार्थक आपेक्षित कार्यवाहियां की जा रही है!इसी के क्रम में थाना प्रभारी विमलेश कुमार कें नेतृत्व आज कस्वा कोटरा निवासी साहिल पुत्र इद्रीश निवासी मु0 गणेशंगज द्वारा तक़रीबन करीब 19.30 बजे थाना पर सूचना दी कि आज अपराह्न करीब 18.00 बजे उसकी 02 नावालिग भांजियाँ उम्र क्रमशः 17 वर्ष व 16 वर्ष घर से गायब हैं तथा घर से नानी रिहाना का मोबाइल भी लापता है जिसके आधार पर प्रथम लोकेशन सम्बन्धित जनपदीय सर्विलांस से प्राप्त की गयी,लोकेशन के आधार पर उनके मूवमेंट को ट्रैक कर बरामदगी हेतु थाना से मिशन शक्ति टीम में नियुक्त उ0नि0 विनोद कुमार. ऐस. आई. नरेन्द्र सिंह एवं महिला सिपाही तृप्ती. संध्या. निकिता.तथा नीलम आदि की दो टीमें बरामदगी हेतु तत्काल रवाना की गयी,जिसके परिणाम स्वरूप उक्त लापता नाबालिग युवतियां समय करीब 21.00 बजे चिल्ली थाना क्षेत्र डकोर के पास से गठित पुलिस टीमों द्वारा सकुशल बरामद की गयी,उक्त अवयस्क युवुतियों की शीघ्र बरामदगी होने पर उनके साथ किसी संभावित अपराध को रोकने में सफलता प्राप्त हुई!मिशन शक्ति टीम द्वारा काउसंलिंग करते हुये युवुतियों को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से युवुतियों के परिजन *पूर्णतया संतुष्ट एवं प्रसन्न* दिखे जिनके द्वारा पुलिस की मुक्त कंठ से भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
कोटरा पुलिस ने 1.5 घन्टे के अन्दर दो युवतियों को बरामद कर परिवारजनों को सौंपा.

