• Fri. Oct 9th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु चलेगा विशेष अभियान*

ByBKT News24

Oct 9, 2026

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु चलेगा विशेष अभियान*

*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव एवं सहयोग*

*दिनाॅक 11 अक्टूबर को होगा ईवीएम एफएलसी का मोकपॉल:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी*

जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जहॉ SIR की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है, में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए तथा प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में संचालित किए जाने वाले विशेष अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाया है। ऐसे सभी पात्र नागरिक किसी भी समय मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की तुलना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व दिनांक 07 जनवरी, 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची एवं पूरक सूचियों से की जाएगी। ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की मतदाता सूची में थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं। चिन्हित निर्वाचकों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा उनके घर जाकर जानकारी प्राप्त की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान छूटे हुए, प्रथम बार एवं युवा पात्र निर्वाचकों के फार्म-6 भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। चिन्हित निर्वाचकों की सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्टों के साथ भी साझा की जाएग ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध हो सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपदों में शिक्षण संस्थानों, स्थानीय स्तर पर जनसम्पर्क, स्वीप गतिविधियों, नियमित प्रेस ब्रीफिंग तथा अन्य उपयुक्त माध्यमों से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बहुमूल्य सुझाव उपलब्ध कराने एवं अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की, जिससे प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने के अवसर से वंचित न रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने राजनीतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि ईवीएम एफएलसी का मोकपॉल दिनांक 11 अक्टूबर को कराया जाना सुनिश्चित किया गया है, उन्होंने सभी दल के पदाधिकारियों से उपस्थित रहने का आव्हान किया।
आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारी ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक में श्री प्रेम वाल्मीकि समाजवादी पार्टी, श्री पवन पटेल अपना दल (एस), बहुजन समाज पार्टी, श्री अभिषेक जैन जिला अध्यक्ष महानगर भारतीय जनता पार्टी, श्री गिरिजा शंकर राय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
—-‐——————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित