• Tue. Oct 13th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

नए तरीके से बनाए अपना कारोबार, जिससे होगी हर महीने अच्छी-खासी कमाई :- सीडीओ

ByBKT News24

Oct 13, 2026

नए तरीके से बनाए अपना कारोबार, जिससे होगी हर महीने अच्छी-खासी कमाई :- सीडीओ

** वॉलमार्ट के माध्यम से आप
अपने कारोबार को नए तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं:- सीडीओ

** वालमार्ट वृद्धि कारशाला में उद्यमियों को ई कॉमर्स पोर्टल्स से जुड़ने हेतु किया प्रेरित

आज विकास भवन सभागार में जनपद के ODOP, ODOC एवं MSME उद्यमियों/व्यवसायियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Walmart Vriddhi (वॉलमार्ट वृद्धि) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी श्रीरामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड झाँसी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त आगन्तुकों का स्वागत एवं अभिवादन किया गया। कार्यशाला में 23 ODOC, 27 ODOP तथा 10 MSME से सम्बन्धित कुल 60 उद्यमियों/व्यवसायियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अपने संबोधन में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यवसायियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश के अनुकूल तकनीकी रूप से सुदृढ़ होने तथा ई कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पादों एवं व्यवसाय का विस्तार करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा, हमारे एमएसएमई उच्च गुणवत्ता वाली विविध वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए भारत व विदेशों में जाने जाते हैं। यह कार्यक्रम न केवल मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि इससे हमारे “एक जनपद-एक उत्पाद” एवं “एक जनपद-एक व्यंजन” कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में श्री मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग ने उपस्थित उद्यमियों सहित जनपद के अन्य उद्यमियों से कहा कि अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं या फिर अतिरिक्त इनकम (business opportunity) के लिए अपने कारोबार को नए तरीके से आगे बढ़ाना चाह रहे हैं? तो आप वॉलमार्ट (Walmart) की स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) से जुड़ सकते हैं. जहां आप हर महीने में अच्छी-खासी कमाई कर (earn money) सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि इससे जुड़ने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई चार्जेस नहीं लगेंगे और आप घर बैठे ही फ्लिपकार्ट से जुड़ सकते हैं.
कार्यशाला में वॉलमार्ट के प्रतिनिधि श्री अंशुल गुप्ता (जोनल मोबिलाइजेशन मैनेजर), श्री विकास त्यागी एवं सुश्री सुष्मिता गौड़ द्वारा Walmart Vriddhi एवं Flipkart के माध्यम से उद्यम/व्यवसाय को ई-कॉमर्स पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, प्रतिभागी उद्यमियों के व्यवसायों का ई-कॉमर्स पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके उत्पादों की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करना तथा व्यवसाय विकास के नये अवसरों से परिचित कराना रहा।
एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के अन्तर्गत कपड़ा निर्माण/कपड़ा व्यवसाय से सम्बन्धित प्रमुख उद्यमियों/व्यवसायियों में श्री जितेन्द्र कुमार, श्री तरुण कंचन, श्री विष्णु चौरसिया, श्री प्रकाश चन्द्र, श्री दीपक वशिष्ठ आदि तथा एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) योजना के अन्तर्गत मिष्ठान निर्माता प्रमुख उद्यमियों में श्री संतोष गुप्ता, श्री संजय, श्री उदय कुमार, श्री कौशल कुशवाहा, श्री सियाराम आदि कार्यशाला में उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित