• Tue. Nov 3rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, लोकतंत्र पर उसे विश्वास नहीं : प्रदीप पटेल

ByBKT News24

Nov 3, 2026

कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, लोकतंत्र पर उसे विश्वास नहीं : प्रदीप पटेल

कानपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पद यात्रा आज

जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

झांसी। लोकतंत्र की गरिमा संवैधानिक मूल्यों ओर जनविश्वास की मजबूती का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 4 नवम्बर को विशाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के द्वारा कानपुर में निकाली जायेगी। इसी पद यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बिभिन्न मण्डलों मे बैठक कर अधिक से अधिक संख्या मे कानपुर कैसे पहुंचे इसको लेकर रणनीति बनाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि प्रत्येक मण्डल मे एक कानपुर जाने के लिए एक बस लगाई जायेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है क्योंकि कांग्रेस को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है कांग्रेस एक बार इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, क्योंकि उसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर कभी विश्वास नहीं रहा है। कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र को कमजोर करने वाला रहा है। देश की जनता आज भी कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को नहीं भूली है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। उस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए, प्रेस की स्वतंत्रता को बाधित किया गया और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है।
प्रदीप पटेल ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम किया, आज वही पार्टी लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दे रही है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में पूर्ण विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। देश की जागरूक जनता कांग्रेस की नीतियों और उसके इतिहास को भली-भांति समझती है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, मनीष कोरी, यज्ञेश यादव, आशीष खरे, ध्रुव सिंह परमार, आदि उपस्थित रहे।