रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः
झांसी मनस्विनी द्वारा श्रीराम जी की पूजा अर्चना
झांसी। मनस्विनी द्वारा आज चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर यात्रिक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका रेनू शुक्ला ने सभी का कुमकुम लगाकर स्वागत किया। आज ही के दिन वर्ष 2024 में सभी ने हर्ष उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया था , आज रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा तथा कल्पना सेठ ने श्री राम जी की मूर्ति की पूजन अर्चना कर सभी को बधाई दी। सभी ने मिलकर दीपक जलाए और रामजी के मंगल भजन गाये। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता निधि नगरिया कल्पना सेठ संयोगिता सेन रचना सोनी रेनू शुक्ला पूर्वा गुप्ता राम श्री गुप्ता प्रियंका सेठ शशि सरावगी दिव्या गुप्ता पल्लवी चतुर्वेदी मोनिका गुप्ता मीनू चावला नीलम रजनी सेठ रजनी वर्मा सोनम गुप्ता कुसुम साहू राशि गुप्ता आकांक्षा मलैया इत्यादि शामिल हुए ।कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।