• Thu. Mar 5th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति की कार्यकारणी का पुनर्गठन • अजित जैन अध्यक्ष, वरुण जैन महामंत्री, जितेन्द्र चौधरी कोषाध्यक्ष

ByBKT News24

Feb 25, 2025


श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति की कार्यकारणी का पुनर्गठन
• अजित जैन अध्यक्ष, वरुण जैन महामंत्री, जितेन्द्र चौधरी कोषाध्यक्ष
• युथप सर्राफ व रविन्द्र जैन उपाध्यक्ष एवं राजकुमार भण्डारी को ऑडिटर बनाया
• सुनील जैनको बड़ा मन्दिर मंत्री, संजय सिंघई करगुंवाजी मंत्री एवं खुशाल जैन प्यावल जी मंत्री बने

झांसी:- महानगर की स्थानीय जैन समाज के मंदिरों, तीर्थों की प्रबंधकारी सर्वोच्च संस्था श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति (पंजी.) गांधी रोड झांसी की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें बहुमत के आधार पर अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले) को अध्यक्ष, वरुण जैन को महामंत्री एवं जितेन्द्र चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युथप सर्राफ व रविन्द्र जैन उपाध्यक्ष एवं राजकुमार भण्डारी ऑडिटर का कार्यभार संभालेंगे।  बड़ा मन्दिर मंत्री के रूप में सुनील जैन “जैनको”,  अतिशय क्षेत्र करगुंवा मंत्री के रूप में संजय सिंघई एवं प्यावलजी मंत्री के रूप में खुशाल जैन जिम्मेदारी संभालेंगे। वरिष्ठ सदस्य एड. प्रकाशचंद जैन संरक्षक की भूमिका का निर्वाहन करेगें। भागचंद जैन, सुभाषचंद जैन, शिरोमणि जैन, राजकुमार जैन बाबा, कमल जैन सदस्य के रूप में रहेगें। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक की कार्यवाही को सहायक रजिस्ट्रार (फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स झांसी मण्डल झांसी) के समक्ष प्रस्तुत करके अवगत कराया गया।
…………………….इनसेट box में…………………….

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मंगलवार 25 फरवरी को जैन दर्शन के बीसवें तीर्थंकर श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महापर्व के अवसर पर बड़ागांव गेट बाहर स्थित चावला कॉलोनी के नवीन समवसरण जिनालय में मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के समस्त मुख्य पात्रों, विशेष पात्रों एवं सहयोग प्रदान करने वाले बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाशक्ति का अभिनंदन किया जाएगा।

प्रेषक:- सौरभ जैन सर्वज्ञ
महामंत्री, श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति झांसी
प्रवक्ता, सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी
मोबाइल नं 9795682269