उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ( जीतू सोनी ) के नेतृत्व में झाँसी शहर की ऐतिहसिक शिव बारात जो की मुरली मनोहर मंदिर से मडिया महादेव जाने तक वाली बारात का भव्य स्वागत मिनर्वा चौराहे पर पुष्प बर्षा कर एवं शीतल पे वितरण कर किया गया! मंच पर चैयरमेन अशोक जैन एवं जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता जी की गरिमामय उपस्थिति रही तथा अंत में शिव बारात के संयोजक जन -जन के प्रिय सदर विधायक पं रवि शर्मा जी का सम्मान अनुज मुडिया द्वारा पगडी पहनाकर किया ।
इस ऐतिहासिक एवं दिव्या बारात का प्रमुख आकर्षण सैकड़ो की संख्या में सर पर कलश रखकर सबसे आग्रिम पंक्ति में चलती है मातृशक्तियों, विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षण स्वरूप एवं डीजे की धुन पर भाव विभोर होकर नित्य करते युवाओं का जोश रहा संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं व्यापारी बंधुओ ने भगवान भोलेनाथ के सभी भक्तों पर पुष्प वर्ष कर उनका स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन युवा जिला चेयरमैन प्रदीप त्रिपाठी ने किया
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा, महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता, नितिन सिंघल, उमर सिद्दीकी ,अनूप जैन, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, रिंकू गुप्ता, पंकज राय, अशोक साहू,संजय झा,श्रीमती नीलम खन्ना, श्रीमती उषा सेन,श्रीमती ममता यादव, प्राभात सोनी, अनिल कुशवाहा आदी उपस्थित रहे।