• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

हरि नाम बिना आनद नहीं मिलता संयुक्तानंदा*

ByBKT News24

Mar 8, 2025


*हरि नाम बिना आनद नहीं मिलता संयुक्तानंदा*
चिन्मय मिशन झांसी के ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन आज दीप प्रज्वलन में डॉ सीपी गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रेमलता अत्री, मनोज गर्दे, गीता गुप्ता, नीलम खन्ना, सीताराम विलेया, सचिव ईo मुकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, संगीता गुप्ता, रजनी अग्रवाल द्वारा किया गया। मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामिनी संयुक्तानंदा जी ने गीता प्रवचन में बताया कि बिना हरि नाम के आनंद नहीं मिलता। कर्म न करना मनुष्य के लिए किसी तरह संभव नहीं। ईश्वर समर्पित कर्म से जीव मुक्त होता है और सुखी संतोषी भी। सच्चा भक्त द्वेषरहित रहता है क्योंकि द्वेष द्वि विष है जो दोनों पक्षों को जलाता है। सुबह धन्याष्टकम प्रवचन में उन्होंने बताया कि मुक्ति और बंधन केवल मनुष्य योनि में है बाकी पशु योनि तो भोग योनि है। जो मनुष्य वित्त, पुत्र और लोक वासना त्याग कर परमात्मा को भजते है वो धन्य है आज महिला दिवस पर गुरुदेव आरती में महिला शक्ति द्वारा की गई। इसमें चंद्रा अरोड़ा, शीला गुप्ता, मेघना गुप्ता, नूपुर, कुसुम सेठ, कृष्णा सक्सेना, सविता साहू आदि शामिल रहे। इसके साथ गहोई समाज द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। इस ज्ञान अमृत का लाभ लेने हेतु आज 350 से अधिक साधकों से साथ अध्यक्ष डॉ प्रमोद गुलाटी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आर पी गुप्ता, श्री हरीश अग्रवाल, वीके सेठ, आशीष सक्सेना, ओमप्रकाश गुप्ता, आरके धवन, एस न मोर, प्रकाश गुप्ता, एस एस गुप्ता, डॉ के के साहू, मनोहर लाल सिरोठिया, एस न गुप्ता, ई पी एन गुप्ता आदि साधक उपस्थित रहे। प्सभी साधकों के लिए मधुर प्रसाद प्रायोजन गहाई सेवारत अध्यक्ष श्री बाबूलाल मर, पूर्व अध्यक्ष गहोई समाज प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। आज महिला दिवस पर लगभभा 10 महिलाओं ने चिन्मय मिशन की आजीवन सदस्यता प्राप्त कर स्वामिनी जी से स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। चिन्मय मिशन सचिव ईo मुकेश गुप्ता ने महिला शक्ति का वंदन करते हुए सबका आभार व्यक्त किया।