• Mon. Dec 1st, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है – वन्दना उपाध्याय*

ByBKT News24

Mar 27, 2025


*गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है – वन्दना उपाध्याय*

*गोवर्धन लीला ज्ञान भक्ति बढ़ाने वाली लीला है – वंदना उपाध्याय*

 

 

*नगरा महोत्सव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भक्तों ने गोवर्धन जी का पूजन कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की*

 

 

झाँसी – भागवत सत्संग मण्डल के तत्वावधान मे श्रीगांधी मंच नगरा हाट का मैदान प्रेमनगर में नगरा महोत्सव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस में समस्त भक्तों ने कथा श्रवण की। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल एम.एल.सी. उत्तर प्रदेश सरकार व अति विशिष्ट अतिथि आर.पी.निरंजन एम.एल.सी.प्रतिनिधि झाँसी-ललितपुर-जालौन, बृजेन्द्र कुमार व्यास ‘डमडम महाराज’ पूर्व विधायक गरौठा व विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता रवि शर्मा और धर्मगुरु पूज्य गुरुदेव आचार्य रामकृष्ण मिश्र गुरुजी ओरछा धाम,आचार्य चंद्रप्रकाश तिवारी (लल्लन महाराज) मंडलाचार्य,आचार्य हरिओम थापक जी महाराज राष्ट्रीय भागवताचार्य – ज्योतिषाचार्य,आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री राष्ट्रीय भागवताचार्य,पं.हरिमोहन पांडेय जी महाराज रक्सा एवं मुख्य संयोजक योगेंद्र सिंह यादव (बबली) व मुख्य परीक्षित श्रीमती सरोज-रामआसरे गुप्ता ने मंगल कलश के साथ 4 वेद,18 महापुराण एवं महाकुम्भ गंगाजल घट पूजन सहित भागवत पूजन किया। उसके पश्चात मुख्य कथा व्यास राष्ट्रीय भागवताचार्य साध्वी वंदना उपाध्याय श्रीधाम वृंदावन ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है व गोवर्धन लीला ज्ञान भक्ति बढ़ाने वाली लीला है। और कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनाें पर नाचते रहे। तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से पं.मैथिलीशरण मुदगिल वरिष्ठ समाजसेवी,मनमोहन गेड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता,एड.अनिल पाठक वरिष्ठ समाजसेवी,डॉ.बालमुकुंद अग्रवाल शिक्षक विधायक प्रतिनिधि,बृजबिहारी सोनी वरिष्ठ व्यापारी नेता,रामप्रसाद कुशवाहा भगतजी,बंटी सेन(कन्हैया कैसेट),प्रधान इंद्ररपाल सिंह खनूजा,दीपचंद्र,नरेश मिश्रा,कैलाश नारायण मालवीय,श्याम सुंदर अवस्थी,मिथलेश मिश्रा,आनंद कुमार सक्सेना,गनेश खरे,आदेश चतुर्वेदी,मृदुल शुक्ला,विश्वनाथ मिश्रा,चंद्रमोहन तिवारी,जगदीश कुशवाहा नन्ना,भवानी शंकर उपाध्याय,रानू महाराज,शांति थापक,उमा पांडेय,रेखा तिवारी सहित अन्य माताएं-बहने हजारों भक्तगण उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन मुख्य संचालक पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य एम.एस.राजपूत इं.कॉ.प्रेमनगर झाँसी ने किया अंत मे आभार संदीप साहू नगरा ने किया।


error: Content is protected !!