• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दिव्य और भव्य शोभायात्रा का नगर भ्रमण 27 को == भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

ByBKT News24

Apr 25, 2025


* दिव्य और भव्य शोभायात्रा का नगर भ्रमण 27 को

== भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर इस वर्ष भव्य चार दिवसीय कार्यक्रम होंगे।
स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भगवान परशुराम सेवा संस्थान एवं सभी विप्र संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से बताया कि सभी ब्राह्मण बंधु मिलकर अपने इष्ट भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव चार दिवसीय मनाएंगे। रविवार 27 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से लक्ष्मी व्यायाम शाला से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर पुन: लक्ष्मी व्यायाम शाला में वापस आएगी। शोभायात्रा से पहले कार्यक्रम स्थल पर 101 विद्वान पंडितों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती की जाएगी। तदुपरांत महापुरुषों के स्वरुपों का पूजन होगा। रथ पर विराजमान 101 पंडितों द्वारा शोभायात्रा में स्वस्ति वाचन किया जायेगा। महिला श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगी। पीतवस्त्रधारी पुरुष एवं युवा धर्म ध्वज लेकर आगे चलेंगे। शोभायात्रा में डोल नगाडे के साथ डीजे व बैण्ड होगा। आकर्षक बग्गियो पर श्री राम दरबार, श्री कृष्ण दरबार, शिव पार्वती जी एवं भगवान परशुराम के स्वरूप विराजमान होंगे। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी, डा.दिलीप शर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, समाज सेविका अनुराधा शर्मा एवं समाज सेवी आशीष उपाध्याय, रामनरेश तिवारी, पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र व्यास, अरविंद वशिष्ठ शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। सोमवार 28 अप्रैल को सिद्धेश्वर मंदिर से शाम चार बजे विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी। यह वाहन रैली सीपरी बाजार का भ्रमण करते हुए कारगिल पार्क पहुंचेंगी। मंगलवार 29 अप्रैल को सुधा बिहार स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सायंकाल पांच बजे भगवान परशुराम का अभिषेक एवं 108 ब्राह्मण बालकों का विधि विधान से जनेऊ संस्कार होगा। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। गुरुवार 30 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इलाईट सीपरी रोड स्थित परशुराम चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरारान एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी,सदर विधायक के माता पिता श्रीमती शांति सत्यनाराण शर्मा,डा.दिलीप शर्मा ,मैथली मुदगिल,कम्मू तिवारी , पियूष रावत ,गोकुल दुबे, आलोक शाडिल्य, परन शर्मा, पुरुषोत्तम स्वामी,दिलीप तिवारी ,रामनारायण शर्मा,गोकुल दुबे, चंद्रशेखर तिवारी,के के दुबे, लखन पुरोहित, पी एन गोस्वामी, रविकांत मिश्रा, आर एन शर्मा, बंटू मिश्रा, विनोद रिछारिया, अरविंद वशिष्ठ, प्रवीण शर्मा,सुशील भार्गव, दिलीप पांडे,आलोक दीक्षित ,पवन तिवारी ,शशिकांत द्विवेदी, बिरजू मिश्रा केशवपुर धाम ,अभिषेक भार्गव, अखिलेश सोनकिया, डा.प्रशांत रिछारिया, सतेंद्र पुरी, संजीव नायक, राजीव बबेले, गुड्डू शर्मा, मंजुल पुरोहित, प्रभात शर्मा, हर्षल गोलवलकर,पंकज शर्मा नौटा, पंकज शुक्ला, सियाशरण चतुर्वेदी, दिनेश भार्गव आदि मौजूद रहे।संचालन पीयूष रावत ने तथा आभार रविकांत मिश्रा व राजीव बबेले ने व्यक्त किया।


error: Content is protected !!