• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

शालिनी सिंह पटेल बनीं जेडीयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष, बांदा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

ByBKT News24

Apr 25, 2025


शालिनी सिंह पटेल बनीं जेडीयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष, बांदा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम बांदा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार ऐतिहासिक स्वागत

बांदा। समूचे बुंदेलखंड में निरंतर बढ़ते जनसमर्थन और सैद्धांतिक राजनीति की दिशा में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को एक नई पहचान दिलाने वाली जानी-मानी महिला नेत्री शालिनी सिंह पटेल को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा दायित्व सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा के बाद सार्वजनिक की गई, जिसे पार्टी की अभूतपूर्व उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद शालिनी सिंह पटेल का प्रथम बांदा आगमन हुआ, जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों द्वारा उनका जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान शहर भर में फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि शालिनी पटेल के नेतृत्व में जेडीयू बुंदेलखंड क्षेत्र में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभर रही है।

मंडलीय व जनपदीय जेडीयू पदाधिकारियों की अगुवाई में वाहनों का विशाल काफिला सर्किट हाउस से रवाना होकर शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ महान ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचा।

मातारानी से आशीर्वाद, आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

जेडीयू नेत्री ने सबसे पहले काली देवी मंदिर में पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद लिया, और इसके उपरांत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संकट मोचन मंदिर व अशोक स्तंभ तक पद यात्रा

इसके बाद कारवां संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां शालिनी पटेल ने हनुमान जी के समक्ष माथा टेक कर जीत और जनसेवा की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पद यात्रा करते हुए अशोक स्तंभ तक पहुंचकर पुनः कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया।

जब जेडीयू काफिला पार्टी कार्यालय बांदा पहुंचा, तो वहां जिला अध्यक्ष उमा कांत सविता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,

> “यह मनोनयन जेडीयू की उत्तर प्रदेश में मजबूती का प्रतीक है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं संगठन मंत्री श्रवण कुमार सिंह के आभारी हैं, जिन्होंने बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र से नेतृत्व को तरजीह दी।”

 

शालिनी पटेल ने जताया आभार, दिया समर्पण और सद्भाव का संदेश

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद शालिनी सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा –

> “मैं जेडीयू के लिए समर्पित थी, समर्पित हूं और समर्पित रहूंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री श्रवण कुमार सिंह मेरे राजनीतिक संरक्षक हैं। उनके द्वारा दिया गया यह दायित्व मेरे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मैं उत्तर प्रदेश में जेडीयू की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करूंगी।”

 

उन्होंने आगे कहा –

> “हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। मेरी प्राथमिकता हर वर्ग, हर समुदाय की सेवा करना है। मैं भारतीय संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलती हूं और उसी भावना से जनसेवा को अपना धर्म मानती हूं।”

 

जनपदवासियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी समर्थकों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि

> “मेरा यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की समर्पित नारी शक्ति और जमीनी राजनीति की विजय है।”

 

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शालिनी सिंह पटेल का गृह जनपद आगमन जेडीयू की भावी रणनीति और संगठन विस्तार का परिचायक रहा। उनके स्वागत में उमड़ा जनसमूह यह संकेत दे रहा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में जेडीयू अब एक मज़बूत विकल्प बनकर उभर रही है।

सैद्धांतिक राजनीति, सामाजिक न्याय और समर्पित कार्यशैली की दिशा में यह मनोनयन जेडीयू को उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा और पहचान देने की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।


error: Content is protected !!