जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी होली उत्सव की शुभकामनाएँ, परम्परागत तरीके से होली मनाए जाने की अपील की 
** जिलाधिकारी ने होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा निर्देश
** आगामी त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत संबंधित तैयारियो को पूरा करने के लिए दिए दिशा निर्देश
** जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 दिनाॅक 01 मार्च से 15 अप्रैल तक होगी प्रभावी
** साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ही पेयजल और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने जनपद में आगामी होली त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को किया तैनात, सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पर रहेगें मुस्तैद।
जिलाधिकारी श्री मिदुल चौधरी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति जनपद में होली, ईद-उल-फितर, रमजान का अन्तिम शुकवार, रामनवमी, महावीर जयंती एवं डा0 भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस आयोजित होना है तथा विभिन्न सामायिक एवं प्रतियोगात्मक / पुलिस परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षायें आयोजित होना है। उक्त के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखना आवश्यक है। इन अवसरों / कार्यक्रमों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा अनुचित लाभ के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां की जा सकती हैं, जिससे साम्प्रदायिक एंव शांति / कानून व्यवस्था की स्थिति विषम उत्पन्न हो, साथ ही कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा त्यौहारों, परीक्षा में विघ्न डालने की भी चेष्टा कर सकते हैं जिससे नकल विहीन परीक्षा सम्पादित कराने में विघ्न पहुंचा सकते है, जिससे कि साम्प्रदायिक एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है तथा कतिपय अवांछनीय तत्व द्वारा उपरोक्त कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा सकती है। उनके क्रिया कलापों पर जनपद में प्रभावी नियंत्रण / अंकुश लगाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। चूंकि समय बहुत कम है और इस आदेश को पारित करने के पूर्व व्यक्तिगत रूप से सुनवाई किया जाना संभव नहीं है।
अतः स्थिति की गम्भीरता एवं तात्कालिकता दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद झाँसी के पूर्ण क्षेत्र में निम्नांकित निषेधाज्ञा पारित करता हूँ, जो दिनांक 01-03-2026 से लागू होकर दिनांक 15-04-2026 तक प्रभावी रहेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए होली त्यौहार को मनाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के सापेक्ष अब तक की होली त्यौहार के बारे में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुये आवश्कतानुसार दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर जाकर सूक्ष्म निरीक्षण एवं भ्रमण अवश्य कर लें तथा स्थानीय स्तर के सम्भ्रांन्त व्यक्तियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा कर लें, तांकि किसी भी दशा में असहज स्थिति न उत्पन्न हो।
जिलाधिकारी ने होली त्यौहार के दौरान मदिरा की दुकानों की जांच एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री को रोकने के दृष्टिगत जांच करने एवं सक्रिय रहने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को दिये।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर लिया जाए, परम्परागत ढंग से होलिका दहन/होली त्यौहार मनाया जाए । उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली त्यौहार में होलिका दहन बिजली के तारों के नीचे व पक्की सड़कों पर न किया जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी यह भी अपील की है कि सभी त्यौहार धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आपसी भाई चारे के साथ मनाएं जाएं।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि त्यौहारों में किसी भी दुर्घटना आदि की दशा से निपटने के लिये जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड पर रखा जाये। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने खासकर होली के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत ईओ नगर पालिका सहित सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था आदि की भी मानीटरिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में शान्ति पूर्ण त्यौहार मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी ने त्यौहारों के दौरान जुलूस के मार्गों के सड़कों को दुरुस्त करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया तथा कहा कि जूलूस मार्गों में बिजली के तारों आदि को पहले से ही देखकर ठीक कर लिया जाये। उन्होंने त्यौहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनपदवासियों को आगामी त्यौहारों की शुभकामनायें देते हुए कहा कि अधिकारीगण टीम भावना के साथ होली एवं रमजान सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु सम्पर्पित भावना के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये निर्देशित किया। उन्होंने होली पर पुलिस एवं सामान्य प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर त्योहारों से पहले स्थलीय भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले लें तथा स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर लें।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जागरूक स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप में भी सम्पर्क में रहें, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाये ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित न हो।
_________________________
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित
