• Sun. Mar 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

समथर थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

ByBKT News24

Mar 1, 2026


समथर थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

समथर। आगामी होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना समथर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मोठ अजय स्रोतीय ने की। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उप निरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्राधिकारी अजय स्रोतीय ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों और मेल-मिलाप का प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की विशेष गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि . राजेन्द्र सिंह सेगर ., अमर सिंह कुशवाहा . प्रधान बहादुरपुर पूर्व प्रधान हर्षवर्धन सिह (कन्हैया ) तथा अन्य ग्राम प्रधानों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना स्टाफ . ग्राम प्रधान . बन्धु नगर एवं क्षेत्र के सभ्रान्त लोग उपस्थित रहे .