समथर .महादलित परिसंघ राष्ट्रीय कार्यालय पर होली मिलन समारोह किया गया महादलित परिसंघ नगर अध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार नाहर जी के निबास पर होली मिलन समारोह किया गया
सर्वप्रथम महर्षि बाल्मीकि भगवान जी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह शुभारंभ किया गया काफी संख्या में लोग मौजूद रहे उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वक्ताओं ने कहा होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि प्रेम एकता का पर्व है इस मौके पर चौधरी सतीश कुमार नाहर, अरविंद करोसिया, हरगोविंद नरवरिया, मनोज लाला, कुन्नू डागोर, रविंद्र करोसिया, संदीप नाहर, महेंद्र वंशकार नगर वासी उपस्थित रहे चौधरी सतीश कुमार नहार ने आभार व्यक्त कर होली की बधाई दी
