• Fri. May 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एंव जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

ByBKT News24

Mar 16, 2026

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एंव जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

** निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेख संधारण पर दिए निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अखण्डानन्द सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने संयुक्त रूप से तहसील सदर मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ईवीएम लॉग-बुक और अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम का भी जायजा लिया। उन्होंने 24×7 निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहनी चाहिए और कैमरों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने दोहराया कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर श्री गोपेश तिवारी सहित विभिन्न राज्जीय एवं राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
————————————-

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रसारित