* केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “संवाद एवं सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झांसी। केन्द्र सरकार के 12 पूर्ण होने के अवसर पर संवाद एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त ग्राम प्रधान / प्रशासक सम्मेलन का आयोजन पंचायती राज विभाग जनपद-झाँसी द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य विधान परिषद, पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष, राजीव सिंह “पारीछा” माननीय विधायक बबीना, सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष (नगरीय), प्रदीप पटेल, जिलाध्यक्ष,रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड मुख्य विकास अधिकारी (IAS), अजय आनन्द सरोज, उपनिदेशक (पंचायत), झाँसी मण्डल, झाँसी, एस०एन० त्रिपाठी, उपनिदेशक (सांख्यकीय) झाँसी मण्डल, झाँसी, डॉ० बाल गोविन्द श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, झाँसी, अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण एवं जनपद के समस्त ग्राम प्रधान / प्रशासक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विगत 12 वर्षों में पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं एवं कराये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। विधान परिषद सदस्य, श्रीमती रमा निरंजन द्वारा केन्द्र सरकार एवं उ०प्र० सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विकास कार्यों एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभ को ग्राम के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु उपस्थित ग्राम प्रधानों / प्रशासको से अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित राजीव सिंह “पारीछा” विधायक बबीना द्वारा ग्राम प्रधानों / प्रशासको से सम्वाद स्थापित करते हुये कहा गया कि ग्राम प्रधानों / प्रशासको को अपनी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक क्षेत्र को समान रूप से देखते हुये आवश्यकता अनुसार कार्यों की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुये कार्य कराने चाहिये ताकि ग्राम पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों का लाभ सभी जनसमुदाय को प्राप्त हो सकें, साथ ही जनसमुदाय से निरन्तर संवाद स्थापित करते हुये उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का समय समय पर निराकरण कराने का प्रयास करना चाहिए।
पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष झाँसी द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनसमुदाय के लिये चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई एवं सरकार द्वारा ग्राम प्रधानो को विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्षों में कराये कार्यों को प्रचारित एवं प्रसारित किये जाने हेतु सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिमल कुमार दुबे, आयुक्त महोदय, झाँसी मण्डल, झाँसी द्वारा निवर्तमान प्रधान / प्रशासको को सुझाव दिये गये कि वह अपनी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में सुझाव / शिकायत पेटिका की स्थापना करते हुये प्रतिदिन उन पेटिका का अवलोकन करें, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के साथ साथ गांव के सर्वागीण एवं चहुंमुखी विकास की परिकल्पना को धरातल पर स्थापित किया जा सकें।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित श्री सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष (नगरीय), प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष आदि द्वारा भी उपस्थित ग्राम प्रधानों / प्रशासको को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 05 मुख्यमंत्री पंचायत पुरूस्कार प्राप्त ग्राम प्रधान हरी किशन ग्राम पंचायत-चमरौआ, अनिल कुमार ग्राम पंचायत-गढवा, रविन्द्र कुमार ग्राम पंचायत-छिरौना, धनीराम ग्राम पंचायत-हरपुरा, पानकुंवर ग्राम पंचायत बेला, पंचायत सहायक सावित्री रायकवार
ग्राम पंचायत-घुघुवा, दुर्गा प्रसाद, ग्राम पंचायत-बबीना रूरल, कु० काजल नामदेव, ग्राम पंचायत चिरगांव रूरल, खण्ड प्रेरक, राजदीप त्रिपाठी, बबीना, सुनील कुमार, बंगरा, अनिल कुमार चिरगांव, कम्प्यूटर ऑपरेटर हरिओम यादव, बड़ागांव, प्रशान्त दुबे, मोठ, परमेश्वरी दयाल, मऊरानीपुर, सामुदायिक शौचालय में तैनात महिला केयर टेकर, श्रीमती मदीना ग्राम पंचायत-सिमरावारी, वन्दना राजपूत ग्राम पंचायत-कडूरा, श्रीमती किरन देवी ग्राम पंचायत-टहरौलीखास को आपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन एवं सराहनीय कार्य किये जाने हेतु समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं आयुक्त महोदय, मुख्य विकास अधिकारी आदि को स्मृति चिन्ह भेट करते हुये अजय आनन्द सरोज, उपनिदेशक (पंचायत), झाँसी मण्डल, झाँसी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

