जनपद में NEET परीक्षा 07 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल हुई संपन्न
** एक पाली में आयोजित परीक्षा में 3554 परीक्षार्थी पंजीकृत, 3229 परीक्षा में रहे उपस्थित, 325 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
** नगर के 07 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक कराने के उद्देश्य से केंद्र को किया गया सैनिटाइज़
** नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
** समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर भी रहे क्रियाशील
** परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे केंद्रों पर रहे मौजूद
** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 लागू, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट ने सख्ती से अनुपालन कराया
अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह सहित डिस्ट्रिक्ट कार्टिनेटर श्रीमती राधा गुप्ता ने जनपद में 07 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित NEET की लिखित परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 को एक पाली में पूर्वाहन 02:00 से 05:00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को भ्रमण के दौरान किया सुनिश्चित।
परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।
नगर में NEET परीक्षा एक पाली में 21 जून 2026 को 07 परीक्षा केंद्रों पर संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज़ किए जाने के लिए निर्देश।
उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए।
नीट परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो, उसके लिए रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इसके अतिरिक्त, नगर निगम द्वारा संचालित रैनबसेरा की व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया ताकि परीक्षार्थियों को रुकने के लिए समुचित जगह मिल सके।
परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि NEET परीक्षा में एक पाली में कुल 3554 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें में 3229 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 325 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल,पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर श्रीमती राधा गुप्ता, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।
——————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

