“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” :- जिलाधिकारी
** पल्स पोलियो दिवस पर स्कूल में होगा भव्य आयोजन, बच्चों को मिलेंगे रिपोर्ट कार्ड
** स्कूल में पोलियो दिवस 28 जून को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
** पोलियो दिवस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश, बूथ का उद्घाटन जन प्रतिनिधियों से कराए जाने का दिया सुझाव
** 28 जून 2026 पोलियो दिवस पर सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे,एमडीएम का होगा वितरण :- जिलाधिकारी
** अध्यापक बच्चों के साथ टोलियां बनाकर अभिभावकों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए बूथ तक लाएं
** नए बच्चों का भी कराएं एडमिशन,अभी से तैयारियां करने के दिए निर्देश
** 14 दिसम्बर 2026 को 1178 बूथ पर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप, निर्धारित समय से पहले बूथ बंद होने पर होगी कार्यवाही
** 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, निर्माण स्थलों पर पोलियो टीम जाकर बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करें
** जनपद में 297845 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, 816 टीम की गई तैयार, बनाए गए 35 ट्रांजिट बूथ
जनपद में 28 जून 2026 से 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ।
अभियान को सफल बनाने एवं प्रचार प्रसार के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान से जुड़े समस्त चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ ही धर्मगुरुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से छूटा सुरक्षा चक्र टूटा।
जनपद में पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष तक के कुल 297845 बच्चों को अभियान चलाकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 जून 2026 को समस्त स्कूलों में तैयार बूथों का उद्घाटन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा 29 जून से 03 जुलाई तक छूते हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जाएगी,टीम बी 06 जुलाई से एक्टिव होगी और घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने पोलियो दिवस पर विद्यालयों में बनी बूथों पर भव्य कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नव प्रवेश के बच्चों को भी स्वागत करते हुए उनका एडमिशन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पोलियो अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत ट्रांजिट बूथ तैनात टीम अधिक सतर्क रहते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित ना रहे। उन्होंने निर्माण कार्य स्थल, स्टोन क्रेशर पर भी पोलियो टीम द्वारा भ्रमण करते हुए 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रेशर संचालकों की जिम्मेदारी है कि वहां रह रहे 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाना सुनिश्चित करें।
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने कहा कि शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में रैली का आयोजन कर लोगों को 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बुलावा टोली के माध्यम से लोगों को पोलियो दवा पिलाने हेतु जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा से पूर्व पोलियो बूथ बंद पाया जाता है तो संबंधित टीम के सदस्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा की मंदिरों में आरती के समय तथा मस्जिदों में नमाज के उपरांत माइक/ लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को 28 जून पोलियो दवा 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाने हेतु बूथ पर पहुँचने की अपील करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो से सुरक्षित किया जा सके।
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में शहर काजी मोहम्मद हाशिम ने सुझाव देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा चौराहों पर संचालित एलईडी के माध्यम से पल्स पोलियो की जानकारी दी जाए ताकि समस्त नगरवासियों को जागरूक किया जा सके।
जनपद में पल्स पोलियो अभियान जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रवि शंकर ने बताया कि जनपद में कुल 35 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं, इसके अतिरिक्त 1173 बूथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया अभियान को सफल बनाने के लिए 816 टीम गठित की गई है तथा 247 सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त टीडीएफ की बैठक का आयोजन एसडीएम के स्तर पर जल्द ही आयोजित की जा रही हैं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडी डॉक्टर आर के सक्सेना,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, डिप्टी सीएमओ डॉ अंशुमान तिवारी डॉ0 रविशंकर, डॉ0 उत्सव राज,डब्ल्यू एचओ से डॉ0 जूही, शहर काजी मौ0 हाशिम सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

