• Thu. Jun 25th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

ई-रिक्शा चालक की भी होगी पहचान, वाहन पर चस्पा होगी जानकारी:- जिलाधिकारी

ByBKT News24

Jun 25, 2026

ई-रिक्शा चालक की भी होगी पहचान, वाहन पर चस्पा होगी जानकारी:- जिलाधिकारी

** नगर निगम द्वारा आवंटित स्थल पर ही संचालित हो ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा के लिए वैध पार्किंग, अवैध पार्किंग पर करें कार्यवाही :-जिलाधिकारी

** नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्यवाही:- जिलाधिकारी

** स्टंटबाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर हो कार्यवाही

** बड़ागांव क्षेत्र के 26-27 अवैध कट बंद कराए जाने के निर्देश, दुर्घटना बाहुल्य अवैध कट को कटीले तारों से करें बंद

** ओवरलोड वाहन निकलने वाले 04 ग्रामीण मार्ग पर ओवरलोडेड वाहन के संचालन को रोकने के लिए लगेंगे चिप वेब कैमरे

आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने नगर में आम जनमानस को प्रॉपर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिटेल ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की, उन्होंने पुलिस द्वारा 18 प्वाइंट्स पर पार्किंग बनाए जाने के सुझाव पर सभी बिंदुओं को नगर निगम से साझा करने के निर्देश दिए ताकि जो क्षेत्र अभी छूट रहे हैं, उन्हें भी शामिल किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने जीवनशाह से बीकेडी,ईलाइट चौराहा से चित्रा चौराहा एवं गोविंद चौराहे से मिनर्वा चौराहा के मध्य पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने झोकन बाग बांस मंडी के पीछे पार्किंग के लिए खाली जगह पर नगर निगम, जेडीए, सीईओ ट्रैफिक की संयुक्त टीम बनाकर मौके का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए ताकि पार्किंग की संभावना को देखा जा सके। उन्होंने कहा कि नगर में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। यदि ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण होता पाया जाता है, तो सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया कि जल्द ही एसओपी जारी होगी, जिसके माध्यम से कोई ओवरलोड वाहनों कार्यवाही से नहीं बच सकेगा। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों पर सौ फीसदी कार्यवाही होना सुनिश्चित करें। एक भी ऐसा वाहन न मिले जिस पर नंबर प्लेट न हो,नंबर प्लेट पर गंदगी हो या कुछ ऐसा कि उस नंबर को पढ़ा न जा सके।
बैठक में नोडल अधिकारी आधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि के गरौठा क्षेत्र में रमपुरा सिमरधा मार्ग, गरौठा-मोतीकटरा -कुरैछा मार्ग,दुगारा-बगरौनी- मारकुआं-गुढ़ा मार्ग एवं झांसी क्षेत्र में रक्सा-करारी मार्ग जो नवनिर्मित निर्माण था,बालू खनन एवं क्रेशर द्वारा क्षतिग्रस्त हो रहा है। ऐसे मार्गों पर ओवरलोड वाहन रोकना जरूरी है ताकि सड़क को सुरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां टोल बचाने व ओवरलोड वाहन निकलते हैं उन मार्गों पर तत्काल चिप युक्त कैमरे और ट्रैफिक वैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्यवाई की जा सके।
बैठक में ट्रैफिक प्लान पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने नगर में बढ़ते ई-रिक्शा एवं ऑटो-रिक्शा चालकों की पहचान कराते हुए ऑटो रिक्शा पर ही समस्त जानकारी चस्पा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ सिटी को ई-रिक्शा/ ऑटो-रिक्शा के लिए नगर निगम द्वारा आवंटित स्थान सभी प्रकार की सुविधाओं सहित पार्किंग के अतिरिक्त अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने एआरटीओ को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत अनफिट स्कूली वाहन किसी भी दशा में सड़क पर न चले। इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने ऐसे वाहनों को सीज़ करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूली वाहनों के प्राइवेट ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एंव उनकी चिकित्सीय जांच भी कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में बड़ागांव क्षेत्र से लगातार दुर्घटनाओं की जानकारी पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने एनएचएआई को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगभग 26-27 ऐसे चिन्हित क्षेत्र हैं,जहां लगातार अवैध कट के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। एनएचएआई द्वारा बताया गया कि अभी टेम्परेरी बंद किए गए हैं, जल्द ही स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे अवैध कट पर बैरियर अथवा कटीले तार लगाते हुए उन्हें बंद किया जाए, ताकि हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ सिटी श्री रामवीर सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री संदीप शर्मा, एनएचएआई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
_________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित