• Fri. Jul 10th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जो भी बिल्डिंग का निर्माण कराएं, उसका नक्शा अवश्य पास कराएं:- उपाध्यक्ष जेडीए

ByBKT News24

Jul 10, 2026

जो भी बिल्डिंग का निर्माण कराएं, उसका नक्शा अवश्य पास कराएं:- उपाध्यक्ष जेडीए

** व्यापारी विगत दिनों हुए अग्निकांड से लें सीख, बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाए:- उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण

** शहर के पुराने बाजार में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता, दुकानों में फायर सेफ्टी उपकरण अवश्य लगाएं

** व्यापारी जन विद्युत लोड लगातार चेक कराते रहे:- मुख्य अग्निशमन अधिकारी

आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में उपाध्याय झांसी विकास प्राधिकरण श्री हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में जिला प्रशासन/ अग्निशमन अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यापारिक संगठनों को अग्निशमन सुरक्षा एवं भवन मानकों की जानकारी, समस्याओं के समाधान एवं उपयोगी सुझाव प्रदान करने के लिए जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया |
अग्नि सुरक्षा जागरूकता संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री हिमांशु गौतम। उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण ने उपस्थित।
विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े व्यापारियों को सुझाव दिया कि जो भी बिल्डिंग व्यापारिक अथवा रिहायशी बनाए उसका नक्शा (मानचित्र) अवश्य जेडीए से पास करा लें, उन्होंने विश्वास दिलाया कि समय से आपकी बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया जाएगा कहीं कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और थोड़ी सी बचत की लालच को छोड़ हमें आगे होने वाले नुकसान से बचना होगा। जिससे हम अपने परिवार और प्रतिष्ठान को सुरक्षित रख सकें।
उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण श्री हिमांशु गौतम ने कहा कि विगत दिनों भरे बाज़ार में हुए अग्निकांड के दृष्टिगत शहर के पुराने बाजारों में हमें ज्यादा सावधानी बरतनी होगी ताकि भविष्य में अग्निकांड की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से अनुरोध किया की अपने बाज़ारों को अतिक्रमण मुक्त बनाए।अपने सामानों को अपनी ही दुकान में रखें, सड़क पर रखने से समस्या बनी रहती है, आवागमन में भी लोगों को अड़चन होती है।
आयोजित बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आर0 के0 राय ने व्यापारियों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ही फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की जानकारी देते हुए व्यापारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। व्यापारियों ने भी इन सुरक्षा उपकरणों के संचालन की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आर0के0 राय ने कहा कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान और घरों में विद्युत लोड की लगातार जांच कराते रहे ताकि विद्युत से होने वाली दुर्घटना से स्वयं का बचाव तथा अपने प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों और करोड़ों रुपये की संपत्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।प्राथमिकता देता है। उन्होंने व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आर0के0 राय ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता और उचित प्रशिक्षण से आगजनी की घटनाओं में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने को प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी बताते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा, सीओ सिटी श्री रामवीर सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ श्री धीरज पाठक, श्री पवन कोष्ठा सहित
अध्यक्ष व्यापार मंडल श्री संजय पटवारी, श्री दिलीप अग्रवाल, श्री अतुल अग्रवाल किलपन, श्री संतोष साहू व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों से आए प्रतिनिधि व्यापारी उपस्थित रहे।
—————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित