• Tue. Jul 14th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उ0 प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की होगी जांच:- जिलाधिकारी

ByBKT News24

Jul 14, 2026

उ0 प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की होगी जांच:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी ने किया जनपद में 23 टीमों का गठन, परखेंगी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता

** विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड कर मार्गों की होगी मैपिंग, दोहरीकरण एवं दोहरी स्वीकृति से होगा बचाव:-जिलाधिकारी

** यूपीपीसीएल द्वारा मेडिकल कालेज में टाइप-4 के 29 नग आवासों के जीर्णोद्धार के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश

** अनुबन्ध के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि तक कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ₹50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं का सत्यापन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के समस्त कार्यालय अध्यक्ष मीटिंग में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, अनुपस्थित होने पर होगी कार्यवाही।
बैठक का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने समस्त निर्माण विभागों के स्वामित्व के मार्गो को विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड कर मार्गो की मैपिंग कराये जाने हेतु SOP जारी की। जिसमें विश्वकर्मा पोर्टल पर मागों को अपलोड किये जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं। विश्वकर्मा पोर्टल पर मार्गो का डाटा फीड हो जाने से विभागों के कार्यों में पारदर्शिता एवं धन के उचित आवंटन द्वारा मार्गो का कुशलता पूर्वक प्रबंधन, नियोजन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के दोहरीकरण एवं दोहरी स्वीकृति से बचा जा सकेगा। इस हेतु समस्त निर्माण विभागों के आई०डी० एवं पासवर्ड जनरेट किये जा चुके हैं। समस्त अधिकारी अपने विभाग के स्वामित्व के मार्गो की डाटा फीडिंग एवं मैंपिक 01 माह के अन्दर करते हुये कृत कार्यवाही की आख्या उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग रांठी ने जनपद में विभिन्न संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाएं जिनकी लागत 50 लाख एवं उससे अधिक है,उनकी समीक्षा करते हुए 23 टीमों का गठन किया जो निर्माण कार्यों की साइड विजिट करते हुए गुणवत्ता की जांच करेंगी और प्रगति व सत्यापन रिपोर्ट निश्चित फॉर्मेट पर डीएसटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराएगें ताकि समीक्षा में और पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि तक समस्त कार्यदायी संस्थाएँ तेजी के साथ निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करें ताकि उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके।
जिलाधिकारी श्री गौरंग राठी ने
जनपद में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा मुख्य रूप से येलो( धीमी प्रगति), ग्रीन( संतोषजनक/पूर्ण) और रेड (गंभीर लापरवाही/रुके हुए कार्य) कैटेगरी के आधार पर करते हुए प्रारंभ की, बैठक में जिलाधिकारी का पूरा फोकस रेड कैटेगरी पर था।
बैठक में उ0 प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जनपद में किए जा रहे झांसी नगर में सखी के हनुमान मंदिर सहित मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद झांसी के मऊरानीपुर स्थित सुखनई नदी के
किनारे पर्यटन विकास कार्य एवं जनपद झांसी में मेजर ध्यानचंद पहाड़ी पर पर्यटन विकास के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्ता की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्यों की बेहद धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 लाख से अधिक लागत की सड़क परियोजना में प्रांतीय खंड द्वारा निर्माणाधीन झांसी से गंगावली संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 11.250 किलोमीटर है उसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं इम्लोटा से नहर रोड तक मार्ग निर्माण के कार्य की समीक्षा की नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता श्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस माह उक्त सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद में मोंठ-भाण्डेर मार्ग से भरोसा-छपार-पुलगहना- शाहजहांपुर-खजूरी मध्य प्रदेश की सीमा तक मार्ग दो लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराए जाने की जानकारी ली लेते हुए कार्य को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाएं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज जनपद झांसी में 29 नग टाईप-04 आवासों में जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी लेते हुए। अब तक 50% प्रतिशत प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हैंडओवर किए जाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद झांसी में वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ से अधिक है की समीक्षा करते हुए हो रहे कार्य की जानकारी ली।ए0 ई0 निर्माण खण्ड भवन ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्य में ग्राउंड फ्लोर की स्लैब का कार्य एवं 1st फ्लोर की स्लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्राउंड फ्लोर एवं 1st फ्लोर की चिनाई,प्लास्टर का कार्य एवं आंतरिक दीवारों की पुट्टी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्य 02 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे शिक्षा विभाग के डायट में चारदीवारी, लैब एवं स्टाफ रूम की मरम्मत का कार्य तथा डायट में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण की जानकारी लेते हुए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष मात्र 05% प्रतिशत भौतिक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए । बैठक में उपस्थित अवर अभियंता श्री नंदकिशोर सिंह ने कार्य की जानकारी दी।
बैठक में इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, डीडीओ श्री राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता आरईएस श्री रजनीश कुमार, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता सीडी 3 श्री एके सिंह, सहित पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित