शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश
** शतप्रतिशत शिकायतकर्ताओं से करें सम्पर्क, लें फीडबैक :-जिलाधिकारी
** जनपद में 20 विभागों का फीडबैक सौ फीसदी असंतुष्ट रहने पर की नाराजगी व्यक्त,दिए सुधार लाने के निर्देश
** जनपद में 3869 निस्तारित शिकायतों के फीडबैक में 1940 असंतोषजनक फीडबैक पर भी की नाराजगी व्यक्त
** एल0डी0एम0 पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 21 निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लेने पर 15 असंतोषजनक, कि नाराजगी व्यक्त और दिए सुधार लाने के निर्देश
** आईजीआरएस की समीक्षा में रिपीटिड शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
** पंचायती राज विभाग, नगरपालिका/नगरपंचायत, खण्ड विकास अधिकारी एवं जल संस्थान 100% प्रतिशत स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से करें संपर्क
** शासन की मंशा अनुसार जन सामान्य की शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाए, शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
** प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारी गुणवत्ता के साथ समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें
आज जिलाधिकार श्री गौरांग राठी ने आई0जी0आर0एस0 एवं ऑनलाइन शिकायतें, हेल्पलाइन- 1076 माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक लेते हुए उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद के दौरान शिकायतकर्ता का फीडबैक अवस दर्ज किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा शासन स्तर पर लगातार की जा रही है, शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के अनुपालन में सभी विभागाध्यक्ष असंतुष्ट शिकायतों व अन्य रिपीटेड/ डिफॉल्टर शिकायतकर्ताओं से स्वयं के द्वारा स्थलीय सत्यापन व टेलिफोनिक संवाद कर संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि जन सामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि असंतोषजनक शिकायतों की विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा करें और प्राप्त असंतोषजनक फीडबैक वाली शिकायतों का भलीभांति प्रकार से परीक्षण करते हुए गुणवत्ता परक निस्तारण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क करें और उनका फीडबैक लेना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अब तक शिकायतकर्ताओं से संपर्क नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए शासन स्तर पर निस्तारित शिकायतों का फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की, शासन स्तर पर जनपद की 3869 शिकायतों का फीडबैक लिया गया जिसके सापेक्ष 1940 असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की,
तहसीलदार गरौठा 75 शिकायतों के फीडबैक में 57 असंतोषजनक एवं टहरौली में 55 शिकायतों के फीडबैक में 42 शिकायतों का असंतोषजनक फीडबैक पर की नाराजगी व्यक्त और शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाए जाने के लिए निर्देश, इसी क्रम में एल0डी0एम0 पंजाब नेशनल बैंक 21 शिकायतों का फीडबैक लेने पर 15 शिकायतों का फीडबैक नेगेटिव प्राप्त हुआ। असंतोषजनक शिकायतों की समीक्षा करते हुए, समाज कल्याण विभाग कि 275 शिकायतु का फीडबैक लिया गया जिसमें 146 शिकायतों का निस्तारण असंतोषजनक पाया गया,यह स्थिति क्षम्य नहीं की जाएगी अतःअधिकारी गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भी बार-बार प्राप्त हो रहीं शिकायतों/असंतोषजनक शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित अधीनस्थ अधिकारी स्वयं समीक्षा करें। शिकायत का सही निस्तारण न होने पर अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना अवश्य सुनिश्चित करें।
बैठक में नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बताया कि जनसंवाद के दौरान शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए और उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लेते हुए उसे दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में ई0डी0एम0 श्री आकाश रंजन द्वारा अवगत कराया गया कि माह जून में सभी विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षाकृत कम रुचि ली गई, जिस कारण शिकायतों के निस्तारण की स्थिति में गिरावट आई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को रुचि के साथ कार्य करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री सौम्या अग्रवाल सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
_________________________
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

