जेजेएम की क्षतिग्रस्त रोड कटिंग की मरम्मत का रास्ता साफ, कार्यदायी संस्थाओं से फाईन लगाकर होगी वसूली:- डीएम
** माताटीला बांध से 195 एमएलडी पम्प स्टेशन को अगस्त तक पूरा करने की जल निगम नगरीय को दी चेतावनी
** गुरसराय – गरौठा पेयजल पुनर्गठन योजना जुलाई माह तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें
** 01 मीटर से गहरी रोड कटिंग पीडब्लूडी और 01 मीटर से कम गहरी रोड कटिंग मरम्मत करेगा जल निगम
** मैसर्स बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड के 286 गाॅव, दिसम्बर 26 तक की दी मोहलत, सभी कार्य पूर्ण करें
** बी0जी0सी0सी0प्रा0लि0 को इमलौटा/बरथरी/टहेरका समूह पेयजल योजना में जल्द से जल्द सौ फीसदी रेगुलर वाटर सप्लाई के दिए निर्देश
** पाइप पेयजल योजना अंतर्गत शहर क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों के गुणवत्ता की ली जानकारी
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता करते हुये जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के उद्देश्य से एजेंसियो द्वारा खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ री-स्टोर किए किए जाने की समीक्षा करते हुए एजेंसियों से फाइन लगाकर वसूली किये जाने के निर्देश दिए ताकि उक्त सड़कों को गुणवत्ता के साथ लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम द्वारा तैयार कराया जा सके।
बैठक में रोड कटिंग के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सीडी-3 श्री एके सिंह ने बताया कि लगभग 100 सड़कें हमारे विभाग की एवं एई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड ने बताया कि लगभग 70 सड़कें पाइपलाइन डालने के दौरान रोड कटिंग करते हुए क्षतिग्रस्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने रोट कटिंग के द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों पर एजेंसियों को फाइन लगाते हुए वसूली किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा की एक मीटर गहरी रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा तथा एक मीटर से कम गहरी क्षतिग्रस्त सड़क को जल निगम द्वारा रिस्टोरेशन किया जाए।
बैठक में जल निगम मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत बिछी पाइप लाइन को निर्माण खंड 3 लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त किए जाने की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित 06 क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को गुणवत्ता के साथ 15 दिन में ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों और पाइपलाइन के कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सभी को शुद्ध पानी मिले कोई भी शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजना के सापेक्ष 07 परियोजनाएँ पूर्ण, शेष 03 परियोजनाओं की उन्होंने बिंदुबार की जानकारी ली और जल्द से जल्द शत प्रतिशत घरों में रेगुलर वाटर सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था मै0 बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड के कार्य की प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए दिसम्बर 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने श्री संदीप दीक्षित जीएम को निर्देशित किया कि जो कार्य किया जाना है उसका प्लान 05 दिन में बना कर दें ताकि त्योहारों से पूर्व सभी मार्गों को दुरुस्त कर लिया जाए।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने एजेंसियों द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए ताकि आम जन मानस को आवागमन में किसी तरह की कोई अड़चन न हो। उन्होंने कहा की भविष्य में जब भी पाइप पेयजल योजना अंतर्गत पाइप लाइन डाली जाए उसकी जानकारी संबंधित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जब भी सड़क को पुनर्स्थापित किया जाए तो इस दौरान भी लोक निर्माण विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री मुकेश कुमार सिंह, सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

