मण्डलायुक्त, आई जी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा*
*सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा पर लखनऊ से आये विशेष हेलीकाॅप्टर से की पुष्प वर्षा*
झांसी: मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे एवं आई जी श्री आकाश कुलहरि ने लखनऊ से आये विशेष हेलीकॉप्टर में सवार होकर आज कांवड़ यात्रा पर सिद्देश्वर मन्दिर, इलाईट चौराहे पर हेलीकाॅप्टर द्वारा कई चक्कर लगाकर कांवड़ यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्वालुओं का मनोबल बढ़ाया।
जनपद में आयोजित कावड़ यात्रा का जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर शांति व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित
[20/08, 17:18] Atul Dixit Suchna Bibhag Jhansi: प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी
दिनांक 20 अगस्त 2026
—————–
*कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से होगा चयन 21 अगस्त को*
—————–
झांसी। जनपद झांसी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए किसानों द्वारा 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन/बुकिंग की गई है, उन आवेदनों का चयन दिनांक 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे विकास भवन सभागार, झांसी में ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, जिला स्तरीय समिति के सदस्यों एवं आमंत्रित प्रगतिशील कृषकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर विकास भवन सभागार में स्वयं उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।
—————
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।

