कार्यालय में नवाचार के प्रमुख प्रयोग, कार्यप्रणाली हुई अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी*
शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं जनसुविधा बढ़ाने के लिए नवाचारों को अपनाया गया है। आधुनिक तकनीक एवं स्मार्ट सुविधाओं के प्रयोग से विभागीय प्रगति की निगरानी और उद्यमियों/आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
*कार्यालय में किए गए प्रमुख नवाचार:*
*1. डिजिटल डैशबोर्ड*
कार्यालय में डिजिटल डैशबोर्ड स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से विभागीय प्रगति, विभिन्न योजनाओं की स्थिति एवं KPI को रियल टाइम में प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे कार्यों की सतत निगरानी संभव हुई है और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हुई है।
*2. मोबाइल ऐप्स / पोर्टल*
उद्यमियों के सहयोग एवं उनकी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए विभिन्न विभागीय ऐप्स एवं पोर्टलों का प्रयोग किया जा रहा है। उद्यमी अब घर बैठे ही आवेदन, फॉलोअप एवं फीडबैक दे सकते हैं।
*3. डेटा एनालिटिक्स*
योजनाओं की सतत निगरानी हेतु डेटा एनालिटिक्स का उपयोग किया जा रहा है। इससे स्टॉफ में बेहतर सामंजस्य बना है और संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
*4. स्मार्ट मीटिंग हॉल*
समीक्षा बैठकों के लिए मीटिंग हॉल को स्मार्ट बनाया गया है। यहां स्मार्ट प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपकरण, ध्वनिरोधी पैनल एवं मॉड्यूलर फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध है। इससे वर्चुअल माध्यम से भी शासन एवं अन्य जनपदों से समन्वय सुगम हुआ है।
*5. आधुनिक लॉबी / प्रतिक्षालय*
आगंतुकों की सुविधा के लिए लॉबी एवं प्रतिक्षालय में आरामदायक कुर्सियां, मॉड्यूलर बैठक व्यवस्था, पीने का फिल्टर्ड शीतल जल एवं निःशुल्क वाईफाई की सुविधा प्रदान की गई है।
*6. शिपिंग कंटेनर / स्टोरेज*
कार्यालयीन सामान, टूलकिट एवं उपकरणों के सुरक्षित भंडारण हेतु शिपिंग कंटेनर का उपयोग किया जा रहा है। इससे सामग्री सुरक्षित रहती है और रख-रखाव में आसानी हुई है।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि नवाचारों का उद्देश्य कार्यप्रणाली को पेपरलेस, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाना है। आने वाले समय में और भी तकनीकी सुविधाओं को निरंतर जोड़ा जाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग में किए गए नवाचारों को प्रोत्साहित करते हुए उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी के प्रयासो पर प्रसन्नता व्यक्त की और समस्त अधिकारियों से तालियों के उद्घोष से उन्हें सम्मानित किया।
इस बात का इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड, सीएमओ डॉ0 शिशिर पुरी, डीडीओ श्री राजेश कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

