• Sun. Nov 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्रधानमन्त्री जी द्वारा बटन दबाते ही जनपद के 201585 कृषकों की खाते में पहुंची प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

ByBKT News24

Oct 31, 2026

प्रधानमन्त्री जी द्वारा बटन दबाते ही जनपद के 201585 कृषकों की खाते में पहुंची प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

** जनपद के किसानों के खातों में पहुंचे 40 करोड़ 31 लाख रुपए

** गुजरात के बनासकांठा में हुए कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से किसानों को एक बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में जमा कराई गई किसान सम्मान निधि।
जनपद में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार सहित जनपद के सभी विकासखंड सभागार, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, सहकारिता विभाग की मंडियां, मंडी, कृषक उत्पादन संगठन के कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रसारित प्रदर्शित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण माननीय जन प्रतिनिधियों सहित उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा देखा और सुना गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अनेकों किसानों ने देखा, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने उपस्थित किसानों सहित जनपद के 201585 योजना अंतर्गत लाभार्थी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि वर्ष 2019 से यह योजना सतत रूप से जारी है। जिसमें वर्ष में रुपये 6000 तीन किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना सतत रूप से जारी है जो कि किसानों की छोटी-मोटी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार से बिचौलियों का समावेश नहीं नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम०-किसान) योजना अन्तर्गत प्रति परिवार को 6 हजार रुपये की धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रदान की जा रही है। आज योजनान्तर्गत 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कुल 201585 किसानों को धनराशि 40.31 करोड़ की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरित की जा रही है।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील किसानों सहित संयुक्त निर्देशक कृषि डॉ वी वी दुबे,डीडी कृषि बुद्ध देव दुवेदी,विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्री लल्ला सिंह, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अनिल कुमार एंव उपकृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहें।
————————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित