• Fri. Nov 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

लोक सेवा आयोग एवं उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा-2026 की परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मण्डलायुक्त ने दिए निदेॅश

ByBKT News24

Nov 27, 2026

लोक सेवा आयोग एवं
उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा-2026 की परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मण्डलायुक्त ने दिए निदेॅश

** समस्त परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहले आधारभूत सुविधाओं को करायें सुनिश्चित:- मण्डलायुक्त

मण्डल स्तर पर भी कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश
—————————————-
लोक सेवा आयोग,
सम्मलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य एवं विशेष चयन) द्वारा दिनांक 06 दिसम्बर 2026 को दो पॉलियों में प्रथम पाली पूर्वान्ह 09:30 से 11:30 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक मण्डल के तीनों जिलों में निर्धारित 60 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने परीक्षा सहित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा सहायक अध्यापक(शहरी), प्राइमरी बेसिक शिक्षा विभाग, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी(अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) की परीक्षा दिनांक 03 दिसम्बर 2026 को दो पालियों में आयोजित मंडल के तीनों जिलों के 36 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त श्री कृष्ण कुमार ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि 03 दिसंबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक(शहरी) सम्बद्ध प्राइमरी,(अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) की दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में जालौन के 08 केंद्रों पर 3144 परीक्षार्थी, झाँसी के 22 केंद्रों पर 9504 परीक्षार्थी एवं ललितपुर के 06 केंद्रों पर 2496 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही 06 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य/ विशेष चयन) की दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में जालौन के 14 परीक्षा केंद्रों पर 5967 परीक्षार्थी झाँसी 38 केंद्रों पर 16656 परीक्षार्थी एवं ललितपुर के 08 परीक्षा केंद्रों पर 2992 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नोडल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सुचारु एवं सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी में परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। समस्त केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
मंडलायुक्त श्री कृष्ण कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग, सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री कुंवर पंकज, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती प्रियंका सिंह, जनपद झांसी, जालौन, ललितपुर के अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित