• Fri. Nov 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 402 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

ByBKT News24

Nov 27, 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 402 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में*
—————-
झांसी :समाज कल्याण विभाग झांसी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मा0 एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी, एमएलसी श्री रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष महानगर श्री सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम द ग्रीन ग्राण्डयोर, भगवन्तपुरा झांसी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरान्त प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री के0पी0 सिंह द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 442 पंजीकृत जोड़ों के सापेक्ष 402 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया, जिसमें 330 हिन्दू एवं 72 मुस्लिम जोड़ों का विवाह/निकाह सम्पन्न कराया गया।
समारोह में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत, प्रत्येक जोड़े पर रू० 1 लाख सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है, जिसमें से ₹64,000 कन्या के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे हस्तांतरित, ₹21,000 गृहस्थी की सामग्री स्वरूप एवं ₹15,000 विवाह आयोजन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक बाधा न आए और दहेज जैसी कुरीति समाप्त हो। सामूहिक विवाह योजना इसी उद्देश्य को पूरा कर रही है।
समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए, वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी द्वारा पढ़ाया गया। विवाह से पूर्व सभी वर-वधु का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया, ताकि योजना में पारदर्शिता बनी रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री रामेश्वर सुधाकर सबनवाड़ मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री केपी सिंह द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी श्री रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी श्री बाबूलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष महानगर श्री सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रदीप पटेल उपस्थित रहे।
————————
सूचना विभाग, झांसी द्वारा प्रसारित