• Fri. Nov 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने सरकार को कार्य बहिष्कार का दिया ज्ञापन**

ByBKT News24

Nov 27, 2026

*स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने सरकार को कार्य बहिष्कार का दिया ज्ञापन**

मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन दिया डीपीआरओ को।

मानदेय बढ़ाने, 5 लाख का कैशलेस इलाज, 20 लाख का बीमा, मातृत्व अवकाश सहित अपनी मांगो को रखा।

2014 से 33 कर्मचारी मृतक हुए जिनको नहीं मिली कोई सहायता

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने 11 वर्षों से मानदेय न बढ़ाये जाने एवं अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को डॉक्टर बाल गोविन्द श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी झाँसी के माध्यम से पंचायतीराज विभाग के निदेशक/ मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को संबोधित ज्ञापन भेजकर मांगो को मानने का अनुरोध किया है तथा मांगे न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कंसलटेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ( सेवा) के बैनर तले जनपद झाँसी के सभी जिला कंसलटेंट, लेखाकार, खण्ड प्रेरक और कम्यूटर ऑपरेटर ने अपनी मांगो को लेकर हुंकार भरी। जिला कंसलटेंट श्री संतोष प्रजापति, श्री राजीव हिंगवासिया, श्री अक्षय तिवारी आदि ने बताया कि कर्मचारी काफी समय से अपनी मांग रख रहे हैं लेकिन निदेशालय की हठधर्मिता के कारण उनको न्याय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। संगठन इस न्याय और सम्मान की लड़ाई के लिए संवैधानिक तरीके से किसी भी सीमा तक जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सभी स्तर राज्य, मंडल, जिला और विकास खंड के कर्मचारियों का मानदेय एन. आर. एल. ऍम. की गाइड लाइन के अनुसार तय करने और प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। अन्य मांगों में कर्मचारियों को पांच लाख तक का कैशलेश इलाज, 20 लाख का एक्सीडेंटल बीमा, क्यों कि मिशन के 33 कर्मचारी अब तक मृतक हो गए मगर उनके परिवार को कोई सहायता नहीं मिला। उन 33 कर्मचारियों को लाभ दिया जाए जो अभी तक नहीं दिया गया है, महिला कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह मातृत्व अवकाश मानदेय के साथ देने, एच.आर. पॉलिसी बनाने, राज्य , जिला और ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण करने, कर्मचारियों को भुगतान किए गए मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स को वापस करने की मांग की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है।आरोप है कि पंचायतीराज निदेशालय का रवैया हठधर्मिता पूर्ण है। अभी तक मात्र आश्वासन देकर टरकाने का कार्य किया गया है। आज के इस ज्ञापन के बाद कर्मचारी 28 नवंबर को सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रतिदिन की तरह कार्यालय में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे लेकिन कोई विभागीय कार्य नहीं करेंगे। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का अहम भूमिका और योगदान है उनको भी 29 नवंबर को ज्ञापन देकर कर्मचारी अपनी स्थिति से अवगत कराएंगे। 30 नवंबर को उपनिदेश पंचायत के माध्यम से निदेशक को ज्ञापन भेजकर मांगो को मानने का अनुरोध किया जाएगा। फिर भी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारी मजबूरन पूरी तरह से प्रदेश व्यापी कार्य का बहिष्कार करेंगे। अगर तब तक मांगो पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी सात दिसंबर को पंचायतीराज निदेशालय और पंचायतीराज मंत्री के आवास का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
ज्ञापन देने में जनपद के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।