झांसी। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वाधान में विगत दीपावली पर्व के उपलक्ष में हुई रंगोली दीप सजाओ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज कोतवाली के निकट पत्रकार भवन में संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ ।जिसमें उन्होंने कहा कि संस्थान समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करता है जिससे कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर सके। रंगोली दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्रज्ञा सनिया, प्रथम तमन्ना कुशवाहा एवं काव्या व्यास, द्वितीय श्रुति ताम्रकार एवं चंचल कुशवाहा, तृतीय स्थान प्राप्त किया रोशनी कुशवाहा एवं आयुषी यादव विशेष स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। संचालन राजेश तिवारी ने किया। अंत में आभार महामंत्री अंकुर अग्रवाल ने व्यक्त किया।