विधायक रवि शर्मा के जन्मदिन पर समर्थकों ने गरीबों में किया भोजन एवं मिष्ठान तथा वस्त्र वितरण
झांसी।नगर विधायक रवि शर्मा का जन्मदिन आज महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजसेवियों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान गरीबों में भोजन ,वस्त्र तथा मिष्ठान वितरण किया गया। सत्ता के सफर में अपनी धमक बरकरार रखते विधायकि की हैट्रिक लगाने वाले विधायक रवि शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तो वही बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के समीप एक विवाह घर में सैकड़ो की तादाद में मौजूद उनके प्रशंसकों द्वारा भव्यता से उनका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान विधायक ने अपने जन्मदिन का केक काटा और सभी का आभार व्यक्त किया तो वही विनय उपाध्याय के संयोजन में आयोजित जन्मोत्सब कार्यक्रम के दौरान लगभग दो हजार लोगों को भोजन वितरण किया गया ।विनय ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विधायक के जन्मदिन का केक काटकर एवं गरीबों में वस्त्र ,भजन तथा आवश्यक सामग्री वितरण कर मनाया गया है। विनय ने कहा सरल स्वभाव एवं व्यक्तित्व के धनी विधायक के द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
इस दौरान विनय उपाध्याय, हिमांशु समाधिया, अनिल कुशवाहा, नत्थू कुशवाहा, लाला महाराज ,आकाश शर्मा, सुधीर तिवारी, अभिषेक विधवलिया, नवीन दुबे, विकास गुप्ता, राजू गुप्ता ,सुमित तिवारी, देवेंद्र विद्यार्थी, मनोज गुप्ता, आदि मौजूद रहे।