• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर प्रदेश के स्कूल- कालेजों में हो भव्य कार्यक्रम 

ByBKT News24

Nov 14, 2024


दुर्गा उत्सव महासमिति ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

झांसी। दुर्गा उत्सव महासमिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कालेजो में भव्य कार्यक्रम आयोजित कराए जाए।महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, संयोजक पीयूष रावत, महामंत्री विनोद अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें कहा गया कि 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल- कालेजों में उनकी शौर्य गाथा पर आधारित कार्यक्रम कराये जाये। वहीं, संयोजक पीयूष रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने नगरवासियों का आह्वान किया कि महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर्व पर सायंकाल सभी लोग घर – घर उत्साह से दीप प्रज्वलित करे। बच्चों को महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा सुनाए।दुर्गा महासमिति के यह सदास्य उपस्थित रहे रवीश त्रिपाठी, सत्येन्द्रपुरी,संजीव तिवारी ,प्रभात शर्मा ,पवन गुप्ता,अतुल जैन ,विवेक बाजपेई, अतुल मिश्रा,विकास अवस्थी ,रवि यादव,अभिषेक साहू ,मोहित सिंह ,विक्की सिंह, अखिलेश सेन ,पप्पू पहलवान ,कंपू पहलवान,ध्रुव तिवारी, धर्मेंद्र, रवि यादव आदि उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!