• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

आम आदमी पार्टी ने चलाया सफाई अभियान

ByBKT News24

Nov 30, 2024


झांसी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को चलाए जाने वाले सार्वजनिक स्थल सफाई अभियान के अंतर्गत आम आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई व धुलाई की।उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को सार्वजनिक पार्क, नदी, शहीद स्मारक एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं आदि की साफ सफाई का आह्वान किया है जिसके अंतर्गत आज झांसी महानगर के कचहरी स्थित गांधी उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया।सफाई अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी उद्यान में सूखे पत्ते, पन्नी, गुटके व नमकीन के रैपर आदि पड़े पाए जिनको झाड़ू द्वारा झड़ कर साफ किया गया, उद्यान के फर्श पर गोबर आदि के निशानों को पानी से धोकर साफ किया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जमी धूल को वाशिंग पावडर से साफ किया।जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि सफाई अभियान लगातार चला कर जनता में यह संदेश दिया जाएगा कि सार्वजनिक संपत्ति तथा शहीदों व महापुरुषों के रखरखाव के प्रति हमारा भी दायित्व बनता है जिसे हम सभी को निभाना चाहिए। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज ने कहा कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर आज सफाई अभियान चलाया गया और गांधी उद्यान में व्याप्त गंदगी को दाग किया गया।जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा ने कहा कि संसद संजय सिंह के निर्देश अनुसार यह कार्यक्रम एक अच्छी पहल जिसमें सभी को शामिल होना चाहिए।महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान ने कहा कि आज के सफाई अभियान में सभी साथियों का सहयोग रहा।इस अवसर जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिला महासचिव आशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, एडवोकेट अनुराग मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिला सचिव रिजवान खान, एडवोकेट रश्मि अहिरवार आदि उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!