• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

डेढ सैकड़ो लोगों ने सपा भाजपा जन अधिकार पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में हुए शामिल

ByBKT News24

Dec 22, 2024


बांदा। जिले के अतर्रा तहसील में के ग्राम पंचायत तुर्रा मजरा कुम्हारन पुरवा में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान कार्यक्रम संपन्न, शालिनी सिंह पटेल ने किया संबोधित बांदा जिले के अतर्रा तहसील के ग्राम पंचायत तुर्रा मजरा कुम्हारन पुरवा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बृहद सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी सिंह पटेल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जदयू उमाकांत सविता, निहारिका मंगल जिला अध्यक्ष बांदा, जिला महासचिव जेडीयू बाबूलाल चौधरी।अतिथि जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अर्जुन सिंह जिला महासचिव दिलीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश निगम जिला अध्यक्ष मंगल अध्यक्ष जदयू देवेश कुमार ओमर।कार्यक्रम आयोजक मनीष कुमार कुशवाहा।

 

मुख्य अतिथि का संबोधन

 

शालिनी सिंह पटेल ने जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “बिहार में शराबबंदी लागू कर महिलाओं और समाज को एक नई दिशा दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी जदयू की सरकार बनने पर सबसे पहले शराबबंदी की जाएगी।” उन्होंने बांदा की जनता से अपील की कि वे सपा, भाजपा, कांग्रेस, और बीएसपी से निराश होकर जदयू का साथ दें।उन्होंने यह भी कहा कि “बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की सदियों पुरानी मांग को अब महिलाएं अपने हाथों में लेंगी। हम इस लड़ाई को सड़कों पर उतरकर अंजाम तक पहुंचाएंगे। साथ ही, ‘वन नेशन, वन एजुकेशन’ के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर भी हम संघर्ष करेंगे।”

 

मंच पर अतिथियों का सम्मान और सदस्यता ग्रहण

 

कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर करीब डेढ़ सौ लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ जदयू में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी।

 

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नाम:

 

शुभम कुशवाहा (जन अधिकार पार्टी छोड़कर)

 

रविकांत कुशवाहा, आशु कुशवाहा (सपा छोड़कर)

 

दिनेश तिवारी, रवि गौतम, मृत्युंजय गर्ग (भाजपा छोड़कर)

 

अन्य ग्रामीणों में दीपक कुशवाहा, सुशील कुमार, पवन कुमार, मंजू देवी समेत कई शामिल हुए।ग्रामीणों की समस्याएं और जदयू का आश्वासन गांव के निवासियों ने अपनी समस्याएं जदयू के पदाधिकारियों के सामने रखीं। इनमें प्रमुख समस्याएं नालियों की सफाई, गौशाला में पशुओं की मौत, विद्यालयों में गंदगी, किसानों को खाद की कमी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, और किसान सम्मान निधि की अनुपलब्धता थीं।जदयू जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जदयू की टीम पूरी निष्ठा से काम करेगी।महिलाओं को संबोधित करते हुए निहारिका मंगल का संदेश महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निहारिका मंगल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है। उत्तर प्रदेश में भी हमें यही मॉडल लागू करना है। हम शालिनी पटेल के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों के लिए मजबूती से काम करेंगे।”कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के समापन पर जदयू के नेताओं ने सभी ग्रामीणों से पार्टी को समर्थन देने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जदयू उनके गांव और क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


error: Content is protected !!