• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग ने वृद्धाश्रम में जानी वृद्धजनों की कुशलता

ByBKT News24

Jan 29, 2025


निवासरत वृद्धजनों को वितरित किये गये फल एवं मिष्ठान

 

वृद्धाश्रम में पात्र लाभार्थियों को करें वृद्धा पेंशन से आच्छादित : मा0 उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

 

झांसी। आज मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्रभार), उ0प्र0 राज्य महिला श्रीमती चारु चौधरी जी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।निरीक्षण में वृद्धाश्रम की वार्डन ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में कुल 118 (57 पुरुष एवं 61 महिलायें) वृद्धजन निवासरत है। उन्होने बताया कि यहां पर निवासरत वृद्धजन सेवाराम एवं जानकी राजू वर्ष 2016 से है। आश्रम में वृद्धजनों को निर्धारित समय पर भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवायें प्रदान की जाती है। इसके साथ ही इनका नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य हेतु आवश्यक परामर्श चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया जाता है।मौके पर आश्रम की वृद्ध महिलाओं द्वारा भक्तिभाव से ओत-प्रोत भजन एवं कीर्तन की सुन्दर प्रस्तुतियां दी गयी। वृद्धाश्रम में सफाई व्यवस्था एवं वृद्धजनों को जीवनशैली निर्वहन हेतु दी जा रही आवश्यक सुविधायें संतोषजनक पायी गयी। मौके पर मा0 उपाध्यक्ष ने वृद्धजनों का कुशलता का संज्ञान लिया, साथ ही आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होने आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुये कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को प्रतिदिन योगा एवं धार्मिक भजन कीर्तन की सेवायें भी उपलब्ध करायें, इसके साथ ही इनका नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुये आवश्यकता के समय बेहतर उपचार भी मुहैया करायें। उन्होने कहा कि आश्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ अनिवार्य रुप से दिलायें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुधाकर पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!