• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत पर 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की 

ByBKT News24

Jan 30, 2025


झांसी। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण के अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री ए के सिंह, अपर जिला अधिकारी न्याय श्रीमती श्याम लता आनंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्रकुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा सहित कोषाधिकारी श्री अनिल कुमार मिश्र, सहायक कोषाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं कोषागार के कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद,जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा एवं जिला सूचना कार्यालय सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह व अन्य शासकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।