झांसी। पूर्व पीसीसी सदस्य, कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र रेजा निवासी पुरानी नजाई झांसी का दिन शनिवार, दिनांक 01 फरवरी 2025 को रात्रि 8:40 बजे लगभग 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम संस्कार आज दिन रविवार, दिनांक 02 फरवरी 2025 को शाम 7:00 बड़ागांव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम पर कर दिया गया है। श्री राजेंद्र रेजा जी ने सामाजिक कार्यों में हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और झांसी शहर की राजनीति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कांग्रेस संगठन के निर्माण के लिए हमेशा प्रयास किया। मैं उन्हें अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति दे।