• Sun. Mar 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विकास खंड कार्यालय परिसर गुरसरांय में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न

ByBKT News24

Feb 14, 2025


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार: मा0 विधायक गरौठा

 

सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में 48 जोड़ों द्वारा प्रतिभाग किया गया

 

झांसी। आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत विकास खंड कार्यालय परिसर गुरसराय में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक गरौठा श्री जवाहरलाल राजपूत ने नवयुगल वर-वधूओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। हर वर्ग की जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत हुई है। इसके तहत गरीब बेटियों के हाथ पीले किए जाते हैं। इसमें प्रत्येक कन्याओं की शादी कराने में 51 हजार रुपये खर्च होता है, इसमें छह हजार रुपये खानपान और टेंट में खर्च होता है। साथ ही 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में भेजा जाता है।  कार्यक्रम में विकास खंड बामौर से 34 जोड़े में से 31, विकास खंड गुरसराय से 26 जोड़े में से 16, एवं नगर पंचायत गरौठा से 01 जोड़े सहित कुल 48 जोड़ों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गरौठा श्री अवनीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव, खंड विकास अधिकारी बामौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं नवयुगल वर-वधूओं के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।