• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा विशेष चर्चा 

ByBKT News24

Feb 16, 2025


झांसी। आज उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं से बच्चों में होने वाले कैंसर के लक्षणों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में बैंगलोर से कैंसर विशेषज्ञ ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को बच्चों में कैंसर के लक्षणों पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा उन्हें उनसे बचाव के उपाय भी बताए। महिलाओं से पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग को हटाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में रेड एंड गोल्डन थीम रखी गई थी, साथ ही चर्चा में सबसे ज्यादा जवाब देने वालों के लिए कार्यक्रम संयोजिका कुसुम साहू द्वारा उपहार भी रखे गए थे। इसके साथ ही देश प्रेम और राष्ट्रीय चेतना की सजग कवित्री तथा लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में रजनी गुप्ता कुसुम साहू मीनू चावला शशि सराओगी सुनीता गुप्ता अनीता वासुदेव अनामिका टंडन सीमा तिवारी रश्मि महेंद्रू रचना सोनी रजनी सेठ राम श्री गुप्ता दिव्या गुप्ता मधु अग्रवाल कल्पना गुप्ता ममता अग्रवाल नेहा झा इत्यादि शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में महामंत्री पल्लवी चतुर्वेदी तथा निधि नगरिया द्वारा संयुक्त आभार व्यक्त किया गया।


error: Content is protected !!