• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

ByBKT News24

Feb 22, 2025


झांसी। दिनांकः22.02.2025 थाना जीआरपी ललितपुर टीम द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला 01 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 02 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद लेडीज पर्स बरामद( अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये)।श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ललितपुर टीम द्वारा दिनांक 22.02.2025 को रेलवे स्टेशन ललितपुर से 01 शातिर मोबाइल चोर कुलदीप यादव की गिरफ्तारी करते हुये 02अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद लेडीज पर्स बरामद किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –

 

1. कुलदीप यादव पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी ग्राम मीरपुर थाना धरुहरा जिला रेवाडी हरियाणा

 

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान –

 

दिनांक 22.02.2025 रेलवे स्टेशन ललितपुर जीआरपी थाना ललितपुर

 

अनावरित अभियोग-

 

1. मु0अ0सं0 48/24 धारा 380/411भादवि थाना जीआरपी ललितपुर

2.मु0अ0सं0 27/25 धारा 317(5)बीएनएस थाना जीआरपी ललितपुर

 

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –

 

अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

बरामदगी का विवरण –

 

1- एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन नारजो रंग काला।

2- एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन वीवो रंग हरा ।

3- एक अदद लेडीज पर्स बरामद ।

 

अपराध करने का तरीका-

 

चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन एवं सामान आदि चोरी करना ।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम*

 

1- उ0नि0 राजेश सिंह थाना जीआरपी ललितपुर अनुभाग झाँसी ।

2- उ0नि0 लालबहादुर सिंह थाना जीआरपी ललितपुर अनुभाग झाँसी ।

3- हे0का0 कैलाश नारायण थाना जीआरपी ललितपुर अनुभाग झाँसी ।

4- हे0का0 योगेन्द्र कुमार थाना जीआरपी ललितपुर अनुभाग झाँसी ।

5-का0 प्रदीप कुमार थाना जीआरपी ललितपुर अनुभाग झाँसी


error: Content is protected !!