*रामनवमी के उपलक्ष्य में लंदन के नेहरू सेंटर, हाई कमीशन में रामायण नाटक मंचन*
लंदन, 3 अप्रैल 2025 – नेहरू सेंटर में भगवान श्रीराम की दिव्य यात्रा पर आधारित एक भव्य रामायण नाट्य मंचन का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ खास कांडों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बेहतरीन अभिनय और मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खचाखच भरे सभागार में इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों – अनुराधा पांडे, डॉ. विवेक कौल, तृप्ति पटेल, प्रेरणा भारद्वाज, सतीश कामथ, मनु खजूरिया, रश्मि मिश्रा, हृदेश गुप्ता, बरखा दत्त और यूके के कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों – ने इस आयोजन को एक सांस्कृतिक सफलता बताया।
नेहरू सेंटर के समर्थन और सनातन संस्था यूके (SSUK) के सहयोग से यह नाट्य मंचन आगामी दशहरे 2025 पर एक और भी भव्य रामलीला की नींव बन गया।
नेहरू सेंटर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, और यह श्रीराम के प्रति लोगों के प्रेम को दर्शाता है।
रामायण सभी के लिए है – भगवान श्रीराम और उनके आदर्शों का संदेश यूके की हर गली, दुनिया के हर कोने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे हर बच्चे तक पहुँचना चाहिए।
हम इसी मार्ग से यूके में सनातनियों का एक उज्जवल भविष्य गढ़ने की कामना करते हैं।
