• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती

ByBKT News24

Apr 5, 2025


जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती
बांदा, 5 अप्रैल 2025

आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बांदा जिला कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम प्रजापति, जेडीयू जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ बांदा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गरिमा सिंह पटेल, जेडीयू जिला अध्यक्ष समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ बांदा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जेडीयू बृजनेश सिंह रहे, जिन्होंने सम्राट अशोक के जीवन आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित धर्म आधारित प्रशासन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जेडीयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे अद्वितीय शासक थे, जिन्होंने युद्ध की विभीषिका के बाद अहिंसा, धर्म और समाज कल्याण की राह अपनाई और उसे जन-जन तक पहुंचाया।

अन्य प्रमुख अतिथि के रूप में बाबूलाल चौधरी, जिला महासचिव जेडीयू बांदा मौजूद रहे। उन्होंने सम्राट अशोक को भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया और युवाओं को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर जेडीयू के समर्पित कार्यकर्ता बिहारी लाल, उदय पाल, राकेश कुमार, अतुल सिंह, शिमला शंकर मिश्रा, कमतू प्रसाद, देवेश कुमार ओमर, रूपेश पुरवार, अवधेश वर्मा, दीपक पटेल सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की शिक्षाओं को आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया और उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।