*पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद* स्वामी विवेकानंद जी की 123 वी पुण्य तिथि पर सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए ने आज एस पी आई इंटर कॉलेज में *संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा एवम अध्यक्ष रामबाबू शर्मा* के नेतृत्व में स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनकी याद में दर्जन पर पौधे रोपकर बृक्षारोपण किया। स्वामी जी को याद करते हुए *निवर्तमान अध्यक्ष वैदेही शरण सरावगी* ने कहा कि 1893 में शिकागो में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से स्वामी जी ने भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक विरासत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया। स्वामी विवेकानंद प्रायः कहा करते थे कि वे चालीस वर्ष की आयु तक जीवित नहीं रहेंगे—और वास्तव में, 39 वर्ष की अल्पायु में, 4 जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया। उनके प्रेरक वक्तब्य आज की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर *पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे, महिला विंग अध्यक्ष ऋतु पुरवार, एच् ऎन शर्मा, आर पी मोदी, अम्बिका श्रीवास्तव, हरविन्द कुमार, वी पी नायक, सुभाष पुरवार, सुन्दर ग्वाला, रामकुमार यादव* आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन *अशोक अग्रवाल पीएनबी एवम आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा एडवोकेट* ने किया।