गहोई वैश्य महिला सभा बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा हरियाली तीज एवं राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जी की जयंती मनाई गई।
झांसी होटल में गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा हरियाली तीज एवं राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सरावगी ने की, कार्यक्रम में महिलाओं ने राष्ट्रकवि के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं साहित्यिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका साधना सांवला, मंजू चउदा, नीलम सरावगी, भारती चउदा, गीता कनकने, मीना घुरा रहीं। कार्यक्रम में महिला सभा की संरक्षक कुसुम बिस्वारी, अर्चना बरसैंया ने दद्दा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव रजनी कनकने, कोषाध्यक्ष वंदना सेठ, सरोज ददरया, संजना महतेले, सोनिया डेंगरे, गोल्डी सेठ, रुचि मर, कुसुम सेठ, मंजू कंदेले, सुनीता कनकने, निधि नगरिया, विनीता नगरिया, सीमा रूसिया,दिव्य नगरिया, रजनी सेठ, सुमन सरावगी, वंदना पहाड़िया, विनीता चउदा, स्वप्निल मोदी, रत्ना सिजरीया आदि उपस्थित रहीं