• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सांसद अनुराग शर्मा संसद की यातायात, पर्यटन एवं संस्कृति स्थाई समिति के सदस्य हुए नामित

ByBKT News24

Sep 28, 2024


सांसद अनुराग शर्मा संसद की यातायात, पर्यटन एवं संस्कृति स्थाई समिति के सदस्य हुए नामित

सांसद शर्मा ने नामित होने के पश्चात अपने निज निवास पर भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख और ऊर्जावान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मुलाकात की झांसी।

सांसद अनुराग शर्मा को संसद की यातायात, पर्यटन एवं संस्कृति स्थाई समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नामित होने के पश्चात, सांसद शर्मा ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

सांसद शर्मा ने नामित होने के पश्चात अपने निज निवास पर भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख और ऊर्जावान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, विशेषकर बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक में शामिल हुए इनफ्लुएंसरों ने बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने विचार साझा किए। सांसद शर्मा ने बताया, “बुंदेलखंड की संस्कृति और इतिहास समृद्ध है, लेकिन इसे उचित पहचान और प्रचार की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि हमारे ये सहयोगी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

सांसद शर्मा का मानना है कि ये सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी सक्रियता और प्रभाव से इस क्षेत्र के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।यह बैठक न केवल बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने का एक प्रयास है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सांसद शर्मा अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कितने गंभीर हैं।

सांसद शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से उत्तर प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र सशक्त होगा और इसकी समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी।

सांसद शर्मा ने बैठक के अंत में यह भी उल्लेख किया कि वे आगे चलकर अन्य संबंधित संगठनों, स्थानीय कलाकारों, और पर्यटन अधिकारियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कार्य करेंगे।

सांसद शर्मा ने यह भी कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाना है। इससे न केवल अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी सुरक्षित रहेगी।”


error: Content is protected !!