• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

नगर में नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेस 5 में कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ

ByBKT News24

Sep 27, 2025


समथर झांसी। नगर में नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेस 5 में कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी एवं जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीएम नेहा सक्सैना स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शिव कांति व उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा विद्यालय में पदस्थ महिला अध्यापिकाओं,महिला पुलिसकर्मियों एवं विद्यालय की प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बुके एवं पुष्प गुच्छ व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाने में पदस्थ महिला कांस्टेबल ज्योत्सना एवं जूली ने हेल्पलाइन नंबर112,182,
102,101,108,1090,1098,1930 की जानकारी देते हुए बताया। कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उक्त हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांग सकती है।
आपके नाम की गोपनीयता रखी जाएगी। अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने बताया। कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के कई अवसर प्रदान किए जा रहे हैं‌।
जिनमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कौशल विकास, छोटे छोटे उद्यमशीलता प्रशिक्षण,और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता शामिल है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और ‘कन्या सुमंगला योजना’ के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा और जीवन के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करती है।
जिससे महिलाओं को रोजगार मिलता है। पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए। कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा,नौकरी और यहाँ तक कि बुनियादी आज़ादी में भी ऐतिहासिक रूप से भेदभाव का सामना करना पड़ा है।
लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। जब हम एक लड़की को शिक्षित करते हैं। तो हम एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। जब हम महिलाओं को समान अधिकार देते हैं‌।तो हम अपने समाज की असली क्षमता को उजागर करते हैं।दुनिया भर में उदाहरण देखे हैं। चाहे वह लड़कियों की शिक्षा के लिए लड़ने वाली मलाला यूसुफजई हो या सितारों तक पहुंचने वाली कल्पना चावला,सशक्त महिलाएं दुनिया को बदल देने की छमता रखतीं हैं। लेकिन सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ़ मशहूर नाम होना नहीं है।
इसका मतलब है। पड़ोस की लड़की को स्कूल जाने में मदद करना। हमें यह सुनिश्चित करना है। कि हमारे परिवार की हर महिला की बात सुनी जाए। और उसे सम्मान मिले। दुनिया के बदलने का इंतज़ार न करें।खुद बदलाव लाएँ।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्या श्रीमती शिवकांति, संघप्रिय,प्रेरणा, सरिता, दुर्गेश, सुनीता,प्रांची, प्रकाश चंद्र झा,मनोज कुमार गुप्ता,राजेश कुमार श्रीवास्तव,पवन बुलकिया,पार्षद चंद्रपाल सिंह गुर्जर,विक्रम सिंह कंसाना,राजेंद्र पांचाल,सुनील अग्रवाल,अरविंद श्रीवास,पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान,मुन्ना मेवाती,नगर पालिका कर्मचारी अनिल कुमार,नीलेश शर्मा, राजेश झा,धनंजय यादव,रामजी मुदगिल सहित छात्राएं उपस्थित रही।


error: Content is protected !!