• Sat. Oct 11th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

समृद्धि का शताब्दी महापर्व जन जागरूकता जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ByBKT News24

Oct 11, 2025


समथर (झांसी)- शासन द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 समृद्धि पर्व अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद समथर में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में समृद्धि का शताब्दी महापर्व जन जागरूकता जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि में पं शास्त्री रामाधर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी मंचासीन रहे। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने व अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने अपनी वांणी से सम्बोधित करते हुए समस्त पालिका स्टाफ पार्षदगण एवं नगर के उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पोर्टल में फीडबैक दिये जाने की जानकारी दी। और उन्हें विभिन्न पोर्टल फीडबैक से सम्बंधित जन जन को जागरूक करने हेतु,जनभागीदारी सुझावों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर नगर पालिका स्टाफ सहित नगर के बहुत से सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!