• Thu. Feb 12th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर झाँसी-ललितपुर की रेल परियोजनाओं को गति देने का किया आग्रह

ByBKT News24

Feb 12, 2026


सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर झाँसी-ललितपुर की रेल परियोजनाओं को गति देने का किया आग्रह

नई दिल्ली: झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा ने आज नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद जी ने संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने झाँसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हसारी रोड पर फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि हसारी क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को काफी कठिनाई होती है, अतः इस प्रोजेक्ट की जल्द वित्तीय स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू करना नितांत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ललितपुर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वहां ‘कोच वाशिंग पिट लाइन’ की स्थापना की मांग की ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से हो सके।
क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सांसद जी ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव (Stoppage) के विषय में भी रेल मंत्री से सार्थक वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और वह जनता की सुख-सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुरैना लोकसभा के माननीय सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


error: Content is protected !!