मोठ वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपने निवास पर किया शिव बारात का जोरदार स्वागत
बडे .धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात खूब नाचे भूत प्रेत
कस्बा समथर में हर वर्ष की भांति सिद्ध संकट मोचन सरकार मंदिर से बाल संत श्री श्री 1008 बालक दास जी महाराज एवं संतों के कुशल मार्ग दर्शन मेंशिव बारात का बहुत ही सुंदर आयोजन किया शिव बारात का वरिष्ठ भा जा पा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने अपने निज निवास पर अपने परिवार के साथ जोरदार स्वागत सत्कार किया तथा पूज्य बाल संत श्री श्री 1008 बालक दास जी महाराज एवं साधु संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया गया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की बारात में भूत प्रेत और डाकिनी सकनी के बेस में शिव भक्त जमकर नाचते नजर आएयह नृत्य और बारात महादेव और पार्वती के विवाह उत्सव का प्रतीक है पूरे नगर एवं क्षेत्र वासियों शिव भक्तो के द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात का पलक पांवड़े बिछाते हुए स्वागत सत्कार करते हुए जोरदार स्वागत किया गया भगवान भोलेनाथ की बारात में शिव भक्त जमकर नाचते नजर आये इस अवसर पर शकल समाज के नर नारी एवं समस्त शिवभक्त उपस्थित रहे.
