• Mon. Feb 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने निर्धारित किया लक्ष्य, ग्रीष्मकाल में जनपदवासियों को पेयजल/ विद्युत समस्या से नहीं पड़ेगा जूझना

ByBKT News24

Feb 16, 2026


जिलाधिकारी ने निर्धारित किया लक्ष्य, ग्रीष्मकाल में जनपदवासियों को पेयजल/ विद्युत समस्या से नहीं पड़ेगा जूझना

** जनपद का तापमान पहुंचा 31° डिग्री, सी0डब्ल्यू0आर0 को दें पर्याप्त बिजली ताकि पेयजल आपूर्ति न हो बाधित:-जिलाधिकारी

** आज से ही पेन फुल पॉइंट का सर्वे करने के विद्युत विभाग को दिए निर्देश ताकि समय से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके

** भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों संवेदनशील होकर तेजी लाएं:- जिलाधिकारी

** डीएम ने अब अखबारों में छपी विभागीय शिकायतें/ समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश

** झाँसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में 33/11के0वी0 के 38 नग वितरण उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि पर जताया संतोष

** फीडर वाइफरकेशन एवं ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की जानकारी क्षेत्रवार संबंधित अधिशासी अभियंता से ली

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जनपद में आ आ रही भीषण गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त विद्युत उपलब्धता और निर्वाध विद्युत आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों के साथ किया भागीरथ मंथन। विभागीय कायोॅ की समीक्षा करते हुए उन्होंने पेनफुल प्वाइंट का सर्वे करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में पूर्ण क्षमता के साथ संवेदनशील होकर कार्य करने पर बल दिया ताकि क्षेत्र में भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर उन्हें गर्मी से राहत दिला सकें साथ ही पेयजल की समस्या को भी रोका जा सके।
जनपद की ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने सर्वप्रथम विद्युत वितरण खण्ड झांसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में आने वाले सब स्टेशन और उनकी क्षमता वृद्धि सहित क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी सी0डब्ल्यू0आर0 की सूची प्राप्त करते हुए सभी तक विद्युत आपूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति/सप्लाई में किसी तरह की कोई समस्या न हो।
विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद तापमान 31° डिग्री है और अब यह लगातार बढ़ता ही रहेगा। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने नगर में मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सीपरी बाज़ार क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने हंसारी फीडर के लोड को कैसे कम किया जाए, पर भी विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया ताकि क्षेत्र में विद्युत समस्या का निस्तारण किया जा सके।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने झांसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में आगामी ग्रीष्म गर्मी में निर्वाध विद्युत आपूर्ति किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए वर्निंग इश्यू को चिह्नित करते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने फीडर वाइफरकेशन एवं एक-एक उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जानकारी ली। उन्होंने ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए भूमि की उपलब्धता एवं नई विद्युत लाइन के कार्य समेत क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को समय से ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। 
जनपद में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न अखवारों में विद्युत समस्या को लेकर प्रकाशित खबर की प्रेस कटिंग मुख्य अभियंता विद्युत को सुपुर्द करते हुए जल्द से जल्द प्राप्त शिकायतें और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से ट्यूबवेल की समस्या विद्युत आपूर्ति न होने से सिंचाई न होना ट्रांसफार्मर अधिक समय से खराब रहना और अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आने वाली समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि जनसामान्य को आने वाली गर्मी में कोई समस्या न रहे।
बैठक में श्री पुष्कर सिंह अधीक्षण अभियंता ने झाँसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में विद्युत व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि झाँसी ग्रामीण क्षेत्र में 16 नग 33/11 केवी वितरण उपकेंद्र रक्सा/बाजना, बरुआसागर बैदौरा, बबीना, पारिछा, पूॅछ, शाहजहांपुर, समथर, लोहागढ़ सहित करकोस के तैंतीस केवी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाते हुए 240 एमवीए कर दी गई है। इसी क्रम में उन्होंने विद्युत वितरणखंड मऊरानीपुर में 22 नग 33/11 केवी विद्युत वितरण उपकेंद्र मऊ टाउन, माता मंदिर, रेवन, सिजारी बुजुर्ग, कटेरा, सकरार, मारकुआं, एरच, गुरसराय,रानीपुर सहित तोड़ी फतेहपुर की क्षमता 263 एमवीए करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के कुल 33 नग उपकेंद्रों की क्षमता अब 503 एमवीए कर दी गई है। भीषण गर्मी के दौरान भी विद्युत की समस्या से निजात मिलेगा और ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर भी खराब नहीं होंगे।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री के पी खान, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण श्री अफरोज आलम, अधीक्षण अभियंता नगरीय श्री पुष्कर सिंह, अधिशासी अभियंता नगर प्रथम श्री वी पी सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रथम श्री रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता नगरीय द्वितीय श्री रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित


error: Content is protected !!